न्यूज
रोच-सील्स की शानदार गेंदबाजी, वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 217 रनों से रौंदा
jantaserishta.com
29 Jun 2026 8:42 AM IST

x
एंटीगुआ: वेस्टइंडीज ने विवयन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 217 रनों से रौंदा। अपनी दूसरी पारी में श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 101 रन बनाकर ऑलआउट हुई। केमार रोच और जेयडन सील्स ने मिलकर सात विकेट अपने नाम किए।
पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज से 318 रनों से पिछड़ने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत दूसरी इनिंग में भी खराब रही। पथुम निसांका महज 3 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, निशान मदुष्का भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 2 रन बनाकर केमार रोच का पहला शिकार बने। कसुन राजिथा को जेयडन सील्स ने सिर्फ 4 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। कामिंदु मेंडिस 34 गेंदों का सामना करने के बाद 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पहली पारी में शतक लगाने वाले धनंजय डी सिल्वा दूसरी इनिंग में अपना खाता तक नहीं खोल सके।
दिनेश चांदीमल श्रीलंका की ओर से अकेले लड़ाई लड़ते दिखाई दिए और वह 60 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। कुशल मेंडिस को 8 रनों के स्कोर पर अल्जारी जोसेफ ने क्लीन बोल्ड किया। मिलन प्रियनाथ रत्नायके और असिथा फर्नांडो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि सोनल दिनुशा 12 रन बनाकर नाबाद रहे। केमार रोच ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 51 रन देकर 4 विकेट चटकाए, तो जेयडन सील्स ने 14 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। शेमार जोसेफ 2 और अल्जारी जोसेफ एक विकेट निकालने में सफल रहे।
इससे पहले, श्रीलंका ने पहली पारी में 308 रन बनाए थे। टीम की ओर से धनंजय डी सिल्वा ने 120 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि दिनेश चांदीमल ने 54 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने पहली इनिंग में 9 विकेट खोकर 626 रन बनाने के बाद पारी को घोषित किया। कैरेबियाई टीम की तरफ से आमिर जांगू ने 233 रनों की लाजवाब पारी खेली, तो कप्तान रोस्टन चेज ने 194 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज ने 318 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली र ली है।
Tagsवेस्टइंडीज
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





