न्यूज

'विक्रम-1' की सफलता भारत के लिए गर्व का क्षण: संजय सरावगी

jantaserishta.com
18 July 2026 2:33 PM IST
विक्रम-1 की सफलता भारत के लिए गर्व का क्षण: संजय सरावगी
x
पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने देश की अंतरिक्ष उपलब्धियों, कांवड़ यात्रा की तैयारियों और पेपर लीक मुद्दे को लेकर बयान दिए। उन्होंने भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि देश लगातार प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और अंतरिक्ष क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में नए कदम उठा रहा है।
विक्रम-1 रॉकेट के लॉन्च को लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ने वाला अवसर है। विक्रम-1 का नई ऊंचाइयों को छूना और इतिहास रचना देश की नई पीढ़ी के लिए गर्व का क्षण है।
उन्होंने कहा कि भारत की अंतरिक्ष तकनीक कम लागत में तेजी से विकसित हो रही है और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रही है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया। कांवड़ यात्रा को लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। उन्होंने बताया कि सुल्तानगंज से शुरू होने वाली यह यात्रा बाबा देवघर तक जाती है, जहां करोड़ों कांवड़िये जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और पूरी यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो।
वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा पेपर लीक के आरोप लगाए जाने पर संजय सरावगी ने उन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि राहुल गांधी को पेपर लीक की प्रक्रिया और उसमें इस्तेमाल होने वाले तरीकों की काफी जानकारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अक्सर विदेश में रहते हैं और कुछ दिनों के लिए भारत आकर बयान देकर चले जाते हैं।
सरावगी ने कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी को गंभीरता से अपनी भूमिका निभानी चाहिए और सरकार को सकारात्मक सुझाव देने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केवल मीडिया में बने रहने के लिए बयान देने से कोई समाधान नहीं निकलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि जनता राहुल गांधी के बयानों को गंभीरता से नहीं लेती। उन्होंने यह भी कहा कि पेपर लीक जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति के बजाय ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story