न्यूज
मोहर्रम के चलते बंद रहेगा शेयर बाजार, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार
jantaserishta.com
26 Jun 2026 10:43 AM IST

x
मुंबई: मोहर्रम के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के सत्र में बंद रहेगा। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिग और बॉरोइंग (एसएलबी) और करेंसी डेरिवेटिव्स पर कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा।
कमोडिटी सेगमेंट में ट्रेडिंग सुबह के सत्र 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। शाम के सत्र 5 बजे से रात 11:30/11:55 तक में कारोबार सामान्य रहेगा। मोहर्रम के बाद शनिवार और रविवार के चलते भारतीय शेयर बाजार 29 जून को खुलेंगे।
भारतीय शेयर बाजार में जुलाई और अगस्त में कोई छुट्टी नहीं है। इसके बाद बाजार में अगला अवकाश गणेश चतुर्थी के अवसर पर 14 सितंबर को है। इसके अलावा, मोहर्रम के चलते कई राज्यों में बैंक भी बंद हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं।
भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 109.25 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 77,100.47 पर था, तो वहीं निफ्टी 34.35 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,056.00 पर बंद हुआ।
वहीं, क्षेत्रीय सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखने को मिला, जिसमें निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 2.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही निफ्टी एफएमसीजी में करीब 0.7 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.3 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.16 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी मेटल, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी फार्मा में गिरावट देखने को मिली।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट ने रुपए को सहारा दिया और कुछ राहत भी दी, लेकिन यह बढ़त की रफ्तार बनाए रखने के लिए काफी नहीं थी।
सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसकी वजह रही मेटल की कीमतों में कमी, सप्लाई चेन की दिक्कतों का कम होना और महीने के दौरान रिटेल मांग में सुधार। कुल मिलाकर बाजार का मूड सकारात्मक रहा, लेकिन एफआईआई की लगातार बिकवाली से तेजी सीमित हो सकती है।
Tagsशेयर बाजार
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





