न्यूज

मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, फाइनेंस स्टॉक्स में खरीदारी

jantaserishta.com
15 July 2026 10:41 AM IST
मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, फाइनेंस स्टॉक्स में खरीदारी
x
मुंबई: वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 377 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,432 और निफ्टी 116 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,168 पर था।
सुबह के कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व वित्तीय शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज टॉप गेनर था। इसके बाद निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी रियल्टी में भी हरे निशान में कारोबार हो रहा था। केवल निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया ही लाल निशान में थे।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 86 अंक या 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,074 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 143 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,370 पर था।
सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक,बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, सन फार्मा, भारती एयरटेल, एमएंडएम, आईटीसी और एलएंडटी गेनर्स थे। टीसीएस, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एचयूएल, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील लूजर्स थे।
ज्यादातर वैश्विक बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। केवल शंघाई लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुआ, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स मामूली तेजी के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
जानकारों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों में बढ़त की वजह अमेरिका में महंगाई कम होना है। वहां जून में खुदरा महंगाई कम होकर 3.5 प्रतिशत हो गई है, जो कि मई में 4.2 प्रतिशत थी। इसकी वजह एनर्जी की कीमतों में कमी आना है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को -739.69 करोड़ रुपए की इक्विटी में बिकवाली की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने इस दौरान 2,927.71 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story