न्यूज
'श्रीनिवास मंगापुरम' रिलीज के लिए तैयार, सीबीएफसी से मिला यू/ए सर्टिफिकेट
jantaserishta.com
24 July 2026 1:21 PM IST

x
हैदराबाद: निर्देशक अजय भूपति की फिल्मों का दर्शकों को हमेशा से इंतजार रहता है। इस कड़ी में उनकी आने वाली फिल्म 'श्रीनिवास मंगापुरम' पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है।
इस फिल्म से जहां महेश बाबू के भतीजे जय कृष्णा घट्टामनेनी बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं, वहीं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी इसी फिल्म के जरिए तेलुगु सिनेमा में कदम रख रही हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब मेकर्स ने एक और बड़ी अपडेट साझा की है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
दरअसल, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने 'श्रीनिवासा मंगापुरम' को यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया है, यानी अब फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे पहले मेकर्स इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर चुके हैं। यह फिल्म 30 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद फिल्म की रिलीज की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
फिल्म के निर्माण से जुड़ी प्रोडक्शन कंपनी चंदामामा कथालु पिक्चर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर इस खबर की जानकारी साझा की। पोस्ट में लिखा गया, "सीजन की सबसे दमदार लव स्टोरी को यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है। 'श्रीनिवासा मंगापुरम' 30 जुलाई को भव्य अंदाज में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह निर्देशक अजय भूपति की फिल्म है।"
इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसकी पृष्ठभूमि आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक शहर तिरुपति में रखी गई है। कहानी वासु बाबू और मंगा नाम के दो दोस्तों की है, जिनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है। दोनों अपनी दुनिया में खुश रहते हैं, लेकिन अचानक एक ऐसी घटना होती है, जो उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल देती है।
इसके बाद वासु बाबू अपने प्यार को पाने के लिए हर मुश्किल का सामना करने का फैसला करता है। वह मंगा को छोड़कर शहर से जाने से इनकार कर देता है और अपने रिश्ते को बचाने के लिए हर संघर्ष करने को तैयार रहता है। फिल्म में रोमांस के साथ भावनाएं, एक्शन और दमदार ड्रामा भी देखने को मिलेगा।
फिल्म में दिग्गज अभिनेता और निर्माता मोहन बाबू भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह वेंकटप्पैया नायडू नाम के किरदार में नजर आएंगे, जो फिल्म का मुख्य विलेन है। फिल्म को प्रसिद्ध निर्माता अश्विनी दत्त प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि पी. किरण ने चंदामामा कथालु बैनर तले इसका निर्माण किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





