न्यूज
अब हर दिन खुला रहेगा श्रीनगर एयरपोर्ट, रनवे को हफ्ते में दो दिन बंद रखने का प्रस्ताव वापस
jantaserishta.com
4 July 2026 1:40 PM IST

x
श्रीनगर: श्रीनगर एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्पष्ट किया कि इस साल श्रीनगर एयरपोर्ट पर एयरफील्ड पूरी तरह से बंद नहीं रहेगा। श्रीनगर एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि एयरपोर्ट का कामकाज सभी दिन सुबह 08:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक जारी रहेगा। रनवे के रखरखाव के लिए रात में इसे बंद रखने का काम अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा।"
एयरपोर्ट अधिकारी ने आगे बताया कि सोमवार और मंगलवार को रनवे पूरी तरह से बंद रखने के बारे में पहले जो नोटैम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया गया था, उसे वापस लिया जा रहा है। एयरलाइंस मौजूदा ऑपरेशन के समय के अनुसार अपने शेड्यूल को अपडेट करती रहेंगी। यात्रियों से अनुरोध है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी एयरलाइन से अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक चैनलों पर ही भरोसा करें।
बता दें कि रनवे के जरूरी रखरखाव और मरम्मत के चलते जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट 1 अक्टूबर से 15 दिनों तक उड़ानों के लिए बंद रखने का फैसला लिया था। इस सिलसिले में 12 जून को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 12 जून को नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु से मुलाकात की और रखरखाव के काम के लिए 1 से 16 अक्टूबर तक श्रीनगर हवाई अड्डे को बंद करने के प्रस्ताव पर चिंता जताई थी।
पर्यटन के मुख्य मौसम में घाटी के लिए बिना रुकावट हवाई संपर्क की अहमियत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नागरिक उड्डयन मंत्री से आग्रह किया कि रखरखाव के शेड्यूल की समीक्षा की जाए और अगर मुमकिन हो तो इसे छोटा किया जाए, चरणों में किया जाए या यात्रा के कम व्यस्त समय में किया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि हवाई अड्डा बंद रहने के दौरान निवासियों, पर्यटकों और व्यवसायों के लिए संपर्क बनाए रखने के लिए अवंतीपोरा एयरबेस से सीमित संख्या में नागरिक उड़ानें संचालित की जाएं।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर लिखा था, "रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ हुई बैठक के बाद मैंने अक्टूबर में श्रीनगर एयरपोर्ट को बंद करने के प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु से मुलाकात की। हम परेशानी को कम करने और बेसिक फ्लाइट शेड्यूल बनाए रखने के लिए संभावित विकल्पों पर काम कर रहे हैं, जैसा कि 1998 और 2010 में इसी तरह के कारणों से एयरपोर्ट बंद होने पर किया गया था।"
Tagsश्रीनगर एयरपोर्ट
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





