न्यूज
नंबर एक की कुर्सी के लिए आरसीबी से होगी एसआरएच की भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?
jantaserishta.com
21 May 2026 1:25 PM IST

x
हैदराबाद: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एसआरएच और आरसीबी के बीच इस मुकाबले में पहले स्थान के लिए जंग होगी। आरसीबी नंबर एक की कुर्सी पर बने रहने के इरादे से उतरेगी, तो एसआरएच की कोशिश धमाकेदार जीत के साथ टॉप पर पहुंचने की होगी।
रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी प्लेऑफ का टिकट कटा चुकी है। टीम अंक तालिका में 18 प्वाइंट के साथ पहले नंबर पर काबिज है। एसआरएच के खिलाफ अगर आरसीबी जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो टीम का पहला क्वालिफायर खेलना पक्का हो जाएगा। बल्लेबाजी में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। वहीं, वेंकटेश अय्यर ने भी आखिरी मुकाबले में 73 रनों की दमदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का जादू खूब चल रहा है, जबकि रसिख सलाम और हेजलवुड ने उनका भरपूर साथ निभाया है।
दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद 13 मुकाबलों में 16 प्वाइंट के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर काबिज है। हालांकि, आरसीबी के खिलाफ मिली बड़ी जीत से एसआरएच नंबर एक की कुर्सी तक पहुंच सकती है। टीम का बल्लेबाजी क्रम जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहा है। अभिषेक शर्मा के साथ-साथ ईशान किशन और हेरनिक क्लासेन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया। वहीं, गेंदबाजी में पैट कमिंस ने पिछले मुकाबले में 3 विकेट झटके थे, जबकि ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन का प्रदर्शन भी दमदार रहा है।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार मानी जाती है। पिच में अच्छा बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी आसानी से आती है। हालांकि, इस मैदान पर स्पिन गेंदबाज भी असरदार साबित होते हैं। आरसीबी और एसआरएच के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों के बीच कुल 27 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 14 में जीत एसआरएच ने दर्ज की है, तो 12 मैच आरसीबी ने जीते हैं।
इस सीजन हुई भिड़ंत में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को हैदराबाद में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्से, शिवांग कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, जैक एडवर्ड्स, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, शिवम मावी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पूरा स्क्वॉड: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





