न्यूज
उमरिया में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 वर्षीय मासूम समेत 4 की मौत
jantaserishta.com
9 July 2026 9:48 AM IST

x
उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-43 पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उमरिया कोतवाली क्षेत्र के भरौला गांव के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और 3 वर्षीय मासूम समेत 4 की मौत हो गई।
कार अनूपपुर जिले से अमरकंटक की ओर जा रही थी। भरौला के समीप पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक तीन वर्षीय बच्चा शामिल है। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही उमरिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक को हादसे का कारण माना जा रहा है।
डॉक्टर जय कुमार ने आईएएनएस को बताया कि अनूपपुर जिले से गाड़ी चित्रकूट के लिए जा रही थी। उसमें पांच लोग सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। तीन डेड बॉडी अस्पताल में आ चुकी है, एक व्यक्ति अभी गाड़ी में ही फंसा है, जिसे निकालने की कोशिश की जा रही है। एक घायल शख्स की स्थिति क्रिटिकल बनी हुई है, शायद उसका सर्वाइकल फ्रैक्चर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





