न्यूज

स्मृति ईरानी को लेकर रावी गुप्ता बोलीं-'सेट पर कभी नहीं दिखातीं अपना राजनीतिक रुतबा'

jantaserishta.com
8 Nov 2026 12:02 PM IST
स्मृति ईरानी को लेकर रावी गुप्ता बोलीं-सेट पर कभी नहीं दिखातीं अपना राजनीतिक रुतबा
x
मुंबई: टीवी के लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नजर आने वाली अभिनेत्री रावी गुप्ता ने अपनी को-स्टार और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जमकर तारीफ की। रावी ने स्मृति को एक बेहतरीन प्रोफेशनल बताते हुए कहा कि वह अपना राजनीतिक रूतबा कभी भी शूटिंग सेट पर नहीं दिखाती।
आईएएनएस से खास बातचीत में रावी गुप्ता ने स्मृति ईरानी के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। जब उनसे पूछा गया कि स्मृति की राजनीतिक पृष्ठभूमि और उनकी पेशेवर पहचान का शूटिंग के दौरान उनके काम करने के तरीके पर कितना असर पड़ता है? इस पर रावी ने कहा, ''स्मृति बेहद मिलनसार और गर्मजोशी से पेश आने वाली महिला हैं। वह अपने राजनीतिक रुतबे को कभी सेट पर लेकर नहीं आतीं। वह बेहद सरल और स्पष्ट स्वभाव की हैं। मैंने कभी भी स्मृति को अपने रुतबे का दिखावा करते हुए नहीं देखा।''
बातचीत के दौरान रावी से आईएएनएस ने पूछा कि शो के खत्म होने की खबर सुनकर स्मृति ईरानी की क्या प्रतिक्रिया थी। इस पर उन्होंने बताया कि शो के आखिरी दिनों में स्मृति काफी भावुक हो गई थीं।
रावी ने कहा, "उनका किरदार आइकॉनिक बन चुका है और वह तुलसी हैं। मैंने शूटिंग के आखिरी दिन के कई वीडियो और रील्स देखे हैं। मुझे लगता है कि उस दिन स्मृति समेत सेट पर मौजूद हर कोई भावुक था। यह शो उनके करियर और जिंदगी का बेहद अहम हिस्सा रहा है। इसलिए वह पल काफी गहरा और भावुक करने वाला था।"
रावी ने बताया कि कलाकारों को पहले ही जानकारी दे दी गई थी कि यह एक सीमित अवधि का शो होगा। इसलिए सभी को पता था कि शो खत्म होगा। शूटिंग के आखिरी कुछ दिनों में सभी को इस बात का एहसास होने लगा था कि अब विदाई का समय करीब है। खासतौर पर दिवाली सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान माहौल काफी भावुक हो गया था।
उन्होंने कहा, "जब हम शूटिंग के आखिरी दिनों में पहुंचे, तो हमें पता था कि जल्द ही पैकअप होने वाला है लेकिन जिस दिन हमने दिवाली सीक्वेंस शूट किया, वह दिन खास तौर पर भावुक कर देने वाला था। सेट का माहौल बाकी दिनों से बिल्कुल अलग था। सभी लोग बाकी दिनों के मुकाबले शांत थे। खुशी तो थी लेकिन साथ ही इस बात का एहसास भी था कि कुछ खत्म होने जा रहा है। हर कोई थोड़ा उदास था।"

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story