न्यूज

स्पेन सरकार ने हंटावायरस से संक्रमित क्रूज जहाज को कैनरी आइलैंड्स में प्रवेश की दी अनुमति

jantaserishta.com
6 May 2026 10:30 AM IST
स्पेन सरकार ने हंटावायरस से संक्रमित क्रूज जहाज को कैनरी आइलैंड्स में प्रवेश की दी अनुमति
x
मैड्रिड: स्पेन सरकार ने अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कहा है कि वह एक संक्रमित जहाज एमवी होंडियस को अपने क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति देगी, जो फिलहाल केप वर्डे के पास मौजूद है।
यह एक क्रूज वेसल है, जिस पर यात्रा के दौरान हंटावायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इसी वजह से हालात को गंभीर माना जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य एजेंसियां इसमें शामिल हो गई हैं। इस पूरे मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूरोपीय संघ ने मिलकर स्पेन सरकार से अनुरोध किया कि जहाज को सुरक्षित रूप से कैनरी आइलैंड्स में लाया जाए। साथ ही यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल इस पूरी स्थिति की बारीकी से जांच कर रहा है, ताकि यह तय किया जा सके कि किन लोगों को तुरंत मेडिकल इवैक्यूएशन की जरूरत है।
जानकारी के अनुसार, जहाज पर मौजूद कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर्स को पहले ही केप वर्डे में मेडिकल जांच के बाद अलग किया जा रहा है, जबकि बाकी लोग अगले तीन से चार दिनों में कैनरी आइलैंड्स पहुंचेंगे। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि जहाज किस बंदरगाह पर रुकेगा।
स्पेन सरकार ने कहा है कि जब सभी लोग वहां पहुंचेंगे, तो उनकी मेडिकल जांच की जाएगी और उन्हें विशेष व्यवस्था वाले स्थानों पर रखा जाएगा। पूरी प्रक्रिया इस तरह से होगी कि स्थानीय लोगों के संपर्क से पूरी तरह बचा जा सके, ताकि संक्रमण फैलने का कोई खतरा न रहे।
डच सरकार के अनुरोध पर जहाज पर मौजूद एक गंभीर रूप से बीमार डॉक्टर को भी स्पेन लाया जाएगा। उसे एयर एम्बुलेंस के जरिए कैनरी आइलैंड्स पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा दो क्रू मेंबर्स और एक अन्य व्यक्ति (शनिवार को मृत यात्री से जुड़ा) को नीदरलैंड्स में मेडिकल इलाज के लिए भेजा जाएगा।
डच क्रूज़ ऑपरेटरओशनवाइड एक्सपेडिशन्स ने भी मंगलवार देर रात इस बात की पुष्टि की है। हालांकि अभी ट्रांसफर की सटीक तारीख तय नहीं हुई है। स्पेन के बयान में स्पष्ट किया गया है कि केप वर्डे में इस अभियान को अंजाम देने की क्षमता नहीं है, इसलिए कैनरी द्वीप समूह निकटतम उपयुक्त स्थान है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story