न्यूज
दक्षिण कोरिया और कनाडा ने अंतरिक्ष और रक्षा साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की
jantaserishta.com
2 Jun 2026 12:01 PM IST

x
सोल: दक्षिण कोरिया और कनाडा ने अंतरिक्ष और रक्षा जैसे उन्नत उद्योगों में अपनी साझेदारी को और व्यापक करने पर चर्चा की। मंगलवार को दक्षिण कोरिया के उद्योग मंत्रालय ने यह जानकारी दी। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब सोल कनाडा की पनडुब्बी परियोजना हासिल करने की आखिरी कोशिश कर रहा है।
दक्षिण कोरिया के व्यापार, उद्योग और संसाधन मंत्रालय और कोरिया ट्रेड-इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी (कोट्रा) ने सोमवार (स्थानीय समय) को टोरंटो में एक बिजनेस राउंडटेबल आयोजित किया, जिसका मकसद कोरियाई और कनाडाई कंपनियों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना था।
मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ कांग हून-सिक भी शामिल हुए, जो इस समय विशेष आर्थिक सहयोग के लिए दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधि के रूप में कनाडा में हैं। उनके साथ उप उद्योग मंत्री मून शिन-हक, रक्षा अधिग्रहण कार्यक्रम प्रशासन के मंत्री ली योंग-चियोल और दोनों देशों के करीब 50 बिजनेस लीडर भी मौजूद थे।
उच्च स्तरीय कोरियाई अधिकारियों की यह यात्रा कनाडा में इस बात का संकेत मानी जा रही है कि सोल, ओटावा की बड़ी पनडुब्बी खरीद परियोजना को जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है।
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अभी दक्षिण कोरिया की हानवा ओशन कंपनी और एचडी हुंडई हैवी इंडस्ट्रीज का संयुक्त समूह जर्मनी की थाइसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स से मुकाबला कर रहा है। यह लगभग 60 ट्रिलियन वॉन (करीब 39.7 अरब अमेरिकी डॉलर) की डील है। उम्मीद है कि कनाडा जून के अंत तक अपना पसंदीदा बोलीदाता चुन लेगा।
बिजनेस राउंडटेबल के दौरान, हानवा ने दक्षिण कोरिया और कनाडा के बीच अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीके बताए, जबकि हुंडई मोटर कंपनी ने दोनों देशों के बीच हाइड्रोजन साझेदारी का अपना विजन पेश किया।
कोरियाई और कनाडाई कंपनियों ने इस कार्यक्रम में अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग के लिए तीन समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए।
कांग ने कहा, “अगर कनाडा के पास मौजूद प्राकृतिक संसाधन और उन्नत तकनीकी क्षमता को दक्षिण कोरिया की मजबूत मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के साथ जोड़ दिया जाए, तो दोनों देश मिलकर एडवांस इंडस्ट्रीज में दुनिया के बाजार में आगे बढ़ सकते हैं।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





