न्यूज

सोपोर पुलिस नशा तस्करी में चार लोगों को किया गिरफ्तार, कोडीन की बोतलें और प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद

jantaserishta.com
4 Jun 2026 11:06 AM IST
सोपोर पुलिस नशा तस्करी में चार लोगों को किया गिरफ्तार, कोडीन की बोतलें और प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद
x
सोपोर: जम्मू-कश्मीर में 100 दिवसीय नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत सोपोर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं।
पहली कार्रवाई में थाना सोपोर की पुलिस टीम ने बदामबाग क्षेत्र में गश्त के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। पुलिस को देखकर तीनों ने पास के बागानों की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ से उन्हें पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 150 बोतल कोडीन युक्त सिरप बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बदामबाग निवासी इरफान अहमद पीर, एजाज अहमद मट्टू और उमर जाहूर नजर के रूप में हुई है।
थाना सोपोर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किस नेटवर्क के जरिए की जानी थी।
एक अन्य कार्रवाई में पुलिस पोस्ट पुटखा की टीम ने संगरामा-सीर क्रॉसिंग पर रात्रि जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। उसकी पहचान माजिद अशरफ खान निवासी पेठ सीर के रूप में हुई। व्यक्तिगत तलाशी के दौरान उसके कब्जे से स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल बरामद किए गए।
इस मामले में थाना तारजू में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ये लगातार दो सफल अभियान सोपोर पुलिस की नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
सोपोर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, ताकि समाज को सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त बनाया जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story