न्यूज
सोफी एक्लेस्टोन की ऐतिहासिक उपलब्धि, बनीं सर्वाधिक विकेट लेने वाली इंग्लिश महिला गेंदबाज
jantaserishta.com
11 July 2026 9:13 AM IST

x
लंदन: लॉर्ड्स के मैदान पर भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड की स्पिन गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन ने तीन विकेट चटकाए। एक्लेस्टोन इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से अब सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।
टेस्ट के पहले दिन अपने स्पेल में दीप्ति शर्मा का विकेट चटकाने के साथ ही एक्लेस्टोन ने ऐतिहासिक उपलब्धि को अपने नाम किया। इंग्लिश स्पिन गेंदबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में अब 338 विकेट चटका चुकी हैं। उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व गेंदबाज कैथरीन साइवर-ब्रंट को इस मामले में पीछे छोड़ा है, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान 335 विकेट झटके। इसके साथ ही एक्लेस्टोन महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गई हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी एलिसा पेरी से आगे निकल गई हैं। पेरी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 336 विकेट चटकाए हैं।
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की लिस्ट में भारत की दीप्ति शर्मा पहले स्थान पर हैं। दीप्ति अब तक 356 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। वहीं, इस सूची में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी का नाम है, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान 355 विकेट चटकाए। टेस्ट के पहले दिन एक्लेस्टोन ने दीप्ति शर्मा, सायली सतघरे और क्रांति गौड़ का विकेट चटकाया।
लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम 285 रन बनाकर ऑलआउट हुई। स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 108 गेंदों में 83 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 121 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 58 रन बनाए। दीप्ति शर्मा 87 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 35 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में एक विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं। हीथर नाइट एक और मैया बाउचियर 17 रन बनाकर खेल रही हैं। हालांकि, अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला खेल रहीं टैमी ब्यूमोंट बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और महज 2 रन बनाकर आउट हुईं।
Tagsसोफी एक्लेस्टोन
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





