न्यूज
ओपनएआई के आईपीओ में देरी की रिपोर्ट्स के बाद सॉफ्टबैंक का शेयर करीब 13 प्रतिशत लुढ़का
jantaserishta.com
26 Jun 2026 11:57 AM IST

x
नई दिल्ली: टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज (टीएसई) पर लिस्टेड जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप के शेयरों में 13 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह उन रिपोर्ट्स को माना जा रहा है, जिसमें दावा किया गया कि ओपनएआई के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) में देरी हो सकती है।
रिपोर्ट्स में बताया गया कि यह सॉफ्टबैंक के शेयरों में बीते तीन महीनों में इंट्राडे में हुई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। माना जा रहा है कि ओपनएआई की लिस्टिंग से कंपनी में निवेशित टेक्नोलॉजी निवेशकों के लिए वैल्यू अनलॉकिंग का रास्ता खुलेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनएआई के सलाहकारों ने चेतावनी दी है कि टेक्नोलॉजी शेयरों में लगातार उतार-चढ़ाव से पब्लिक ऑफरिंग में निवेशकों की दिलचस्पी कम हो सकती है, जिससे आईपीओ अगले साल तक टल सकता है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि अक्टूबर तक सॉफ्टबैंक का चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी में निवेश लगभग 65 अरब डॉलर का होगा। हाल के महीनों में ओपनएआई की जल्द लिस्टिंग की उम्मीदों से सॉफ्टबैंक के शेयरों में तेजी आई, जिससे कंपनी का बाजार पूंजीकरण टोयोटा मोटर से अधिक हो गया।
इसके अलावा, ओपनएआई की पब्लिक लिस्टिंग को सॉफ्टबैंक के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे उसके सबसे बड़े निवेशों में से एक की पारदर्शी मार्केट वैल्यूएशन पता चल सकेगी और निवेशकों के लिए ग्रुप के प्राइवेट टेक्नोलॉजी कंपनियों के बड़े पोर्टफोलियो की वैल्यू का आकलन करना आसान हो जाएगा।
मार्केट के जानकारों का मानना है कि ऐसी लिस्टिंग से सॉफ्टबैंक के शेयरों की वैल्यूएशन में जो डिस्काउंट आमतौर पर दिखता है, वह कम हो सकता है। इसकी वजह कंपनी के निवेश की वैल्यू को लेकर अनिश्चितता कम होगी।
सीईओ सैम ऑल्टमैन की अगुवाई वाली ओपनएआई ने हाल ही में आईपीओ के लिए यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास गोपनीय दस्तावेज जमा किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनएआई संभावित लिस्टिंग के लिए गोल्डमैन सैश और मॉर्गन स्टेनली के साथ काम कर रही है, हालांकि इसके समय के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं है।
Tagsओपनएआई
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





