न्यूज

केरल के मासूम की मौत पर गायिका केएस चित्रा ने व्यक्त किया दुख, बताया परेशान करने वाली घटना

jantaserishta.com
3 Jun 2026 12:14 PM IST
केरल के मासूम की मौत पर गायिका केएस चित्रा ने व्यक्त किया दुख, बताया परेशान करने वाली घटना
x
चेन्नई: देश की प्रसिद्ध गायिका केएस चित्रा ने केरल के पनावूर में डेढ़ साल के मासूम अर्शिद की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी क्रूर घटनाएं दोबारा कभी नहीं होनी चाहिए। अर्शिद की मौत पिटाई के बाद हुई इंटरनल ब्लीडिंग की वजह से हुई। उसके शरीर पर चोटों के 51 निशान पाए गए थे।
केएस चित्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर लिखा, "सिर्फ डेढ़ साल के अर्शिद की मौत की खबर दिल तोड़ देने वाली है। यह मन को झकझोर देती है और डर पैदा करती है। ईश्वर करे कि ऐसी अमानवीय घटनाएं फिर कभी न हों। समाज को खुद को बेहतर बनाना होगा। मैं सिर्फ प्रार्थना कर सकती हूं।"
दरअसल अर्शिद को अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बच्चे के सौतेले पिता अशकर ने दावा किया था कि खाना खाते समय उसके गले में कुछ फंस गया था, जिससे वह बेहोश हो गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि बच्चे को कई दिनों तक बुरी तरह प्रताड़ित और पीटा गया था। लगातार पिटाई के कारण उसके शरीर के अंदर खून बहने लगा, जिससे उसकी मौत हुई।
रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के शरीर पर सिगरेट से जलाए जाने के भी निशान पाए गए हैं। इतना ही नहीं, बच्चे के हाथ में चोट लगी थी। बताया जा रहा है कि मारपीट की वजह से उसके हाथ में फैक्चर हुआ था।
पुलिस ने बच्चे की मां अखिला और सौतेले पिता अशकर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, अशकर ने पूछताछ में कबूल किया कि वह पिछले तीन महीनों से अर्शिद को मारने की योजना बना रहा था। उसका मानना था कि बच्चा उसकी और अखिला के रिश्ते में बाधा बन रहा है।
बच्चे की मां अखिला ने स्वीकार किया कि उसने अशकर को अपने बेटे को पीटते हुए देखा था, लेकिन उसे बचाने की कोशिश नहीं की। बताया जा रहा है कि अर्शिद के जैविक पिता ने अखिला के गर्भवती होने के दौरान ही आत्महत्या कर ली थी। इस घटना ने पूरे केरल को झकझोर दिया है और लोगों में भारी गुस्सा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story