न्यूज
श्रेयस अय्यर बनें भारत के अगले टी20 कप्तान : पूर्व चयनकर्ता देवांग गांधी
jantaserishta.com
5 Jun 2026 12:58 PM IST

x
नई दिल्ली: टीम इंडिया की टी20 कप्तानी को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिलेक्टर्स अब मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 कप्तानी किसी नए खिलाड़ी को सौंपने पर विचार कर रहे हैं। भारत के पूर्व खिलाड़ी और सिलेक्टर रह चुके देवांग गांधी का मानना है कि सूर्यकुमार की जगह टी20 टीम की अगुवाई करने की रेस में सबसे आगे श्रेयस अय्यर का नाम चल रहा है।
देवांग गांधी ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा कि अय्यर के पास कप्तानी का अनुभव मौजूद है। उन्होंने कहा, "“मुझे लगता है कि ओलंपिक में अभी दो साल बाकी हैं। क्या सिलेक्टर्स दो साल बाद भी उन्हें देख रहे हैं? तो, यही बड़ा सवाल है। देखिए, मुकाबला काफी कड़ा है। हर किसी को अच्छा प्रदर्शन करना होगा और बहुत सारे खिलाड़ी बढ़िया प्रदर्शन कर भी रहे हैं। श्रेयस लगातार अच्छा कर रहे हैं। रजत पाटीदार भी दमदार खेल दिखा रहे हैं। कप्तान के तौर पर रजत का प्रदर्शन पिछले दो साल में शानदार रहा है। मुझे लगता है कि सूर्यकुमार की बल्लेबाजी फॉर्म चिंता का विषय है और मेरे हिसाब से अब उनसे आगे बढ़ने का समय आ चुका है।"
पूर्व सिलेक्टर ने आगे कहा, "आप हमेशा ऐसा कप्तान चाहते हैं, जिसके पास अनुभव हो, चाहे वह इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव हो या फिर आईपीएल का। मुझे लगता है कि श्रेयस जिस तरह से पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं और वह इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बना चुके हैं, तो मेरे हिसाब से वह टी20 कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है, तो वह इसके हकदार भी हैं।"
देवांग गांधी का कहना है कि अगर श्रेयस अय्यर कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो तिलक वर्मा या फिर ईशान किशन में से किसी एक को उपकप्तान भी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से ईशान किशन उपकप्तान के रूप में ज्यादा बेहतर विकल्प होंगे। ईशान आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए नजर आए थे। इसके साथ ही अपनी अगुवाई में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट भी जिताया था।
Tagsश्रेयस अय्यर
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





