न्यूज
फार्मा शेयरों में बड़ी गिरावट, जेनेरिक दवाओं पर ट्रंप ने 200 प्रतिशत तक के टैरिफ का किया ऐलान
jantaserishta.com
22 July 2026 11:33 AM IST

x
मुंबई: फार्मा शेयरों में बुधवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान को माना जा रहा है, जिसके तहत अगस्त 2028 से सभी जेनेरिक दवाओं पर 100 प्रतिशत और अगस्त 2029 से 200 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा।
इससे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का फार्मा कंपनियों का मुख्य सूचकांक निफ्टी फार्मा 2 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। सुबह 10:30 बजे तक, ग्लैंड फार्मा (4.62 प्रतिशत), पीरामल फार्मा (3.92 प्रतिशत), ल्यूपिन (3.81 प्रतिशत), जेबी केमिकल्स (3.87 प्रतिशत), अजंता फार्मा (3.03 प्रतिशत), सिप्ला (1.87 प्रतिशत), मैनकाइंड फार्मा (1.69 प्रतिशत), डॉ.रेड्डी लैब्स (1.49 प्रतिशत), सन फार्मा (1.00 प्रतिशत) और बायोकॉन (1.01 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि 1 अगस्त 2026 से अमेरिका में आयात होने वाली सभी जेनेरिक दवाओं पर अगले दो वर्षों तक कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। इसके बाद एक वर्ष के लिए टैरिफ 100 प्रतिशत कर दिया जाएगा और उसके बाद इसे 200 प्रतिशत तक बढ़ा दिया जाएगा।
ट्रंप ने कहा कि इस नीति का उद्देश्य जेनेरिक दवाओं के उत्पादन को अमेरिका में वापस लाना है। उन्होंने कहा कि कंपनियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अमेरिका में अपने उत्पादन संयंत्र और उपकरण स्थापित करने का अवसर दिया जाएगा। जो कंपनियां ऐसा नहीं करेंगी, उन्हें बढ़े हुए टैरिफ के रूप में दंड का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पेटेंट, ब्रांडेड और इनोवेटिव दवाओं पर मौजूदा नीति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और यह पहले की तरह लागू रहेगी। इस नीति का उद्देश्य अमेरिकी नागरिकों के हितों की रक्षा करना और देश में दवा निर्माण को बढ़ावा देना है।
भारतीय शेयर बाजार में भी लाल निशान में कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 658 अंक या 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,811 और निफ्टी 182 अंक या 0.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,002 पर था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





