न्यूज

शाहनवाज हुसैन का कांग्रेस पर हमला

jantaserishta.com
15 July 2026 3:12 PM IST
शाहनवाज हुसैन का कांग्रेस पर हमला
x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शाहनवाज हुसैन ने पंजाब कांग्रेस में चल रहे कथित अंदरूनी मतभेदों को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में पार्टी कई गुटों में बंट चुकी है और राज्य के नेता केंद्रीय नेतृत्व के फैसलों को चुनौती दे रहे हैं।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "पंजाब में कांग्रेस कई गुटों में बंट गई है। वहां के नेता अब पार्टी इंचार्ज को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और भूपेश बघेल के खिलाफ भी बगावत हो गई है। पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व के फैसले को नहीं मानने का तय किया है। फैसले के खिलाफ भी बगावत हो रही है।"
शाहनवाज हुसैन ने कहा, "यह आपस में नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि केंद्रीय नेतृत्व को भी चुनौती दी जा रही है। इससे एक बात साफ हो गई है, जहां भी कांग्रेस है, वहां उसके नेता आपस में बंटे हुए हैं। राज्यों के अंदर बंट हुए नेताओं को ही कांग्रेसी कहा जाता है।"
उन्होंने कहा, "जब किसी भी दल में अंदरूनी मतभेद होता है तो लोग कहते हैं कि ये लोग कांग्रेस की तरह व्यवहार कर रहे हैं। कांग्रेस के लोग टुकड़े-टुकड़े में बंटे होते हैं।" इसी बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की ओर से राज्य में सूखे की स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्र से एक टीम भेजने की मांग पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, "कर्नाटक सरकार लोगों की चिंताओं पर ध्यान नहीं दे रही है। वह अपने अंदरूनी मामलों में उलझी हुई है। अगर कर्नाटक में कोई मुश्किल आती है, तो केंद्र सरकार ने हमेशा पूरा सहयोग दिया है और आगे भी देती रहेगी।"
उन्होंने भोजशाला मामले पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। शाहनवाज हुसैन ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया है और सरकार उस पर संज्ञान लेगी।" बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला परिसर में नमाज की इजाजत नहीं दी है, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार को नमाज के लिए आसपास व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story