न्यूज

पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों में योगदान को किया याद

jantaserishta.com
28 Jun 2026 8:49 AM IST
पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों में योगदान को किया याद
x
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्‍हा राव की 105वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। इस अवसर पर कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दिखाने और आमजन के जीवन को सरल बनाने के अभिनव प्रयासों के लिए आपको सदैव याद किया जाएगा।"
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने पोस्ट किया, "लोकप्रिय राजनेता व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर कोटिशः नमन। देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दिखाने के अभिनव प्रयासों के लिए आपको सदैव याद किया जाएगा।"
वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनको सदैव स्मरण किया जाएगा।" हरियाणा के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा, "देश के पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें सादर नमन। देश के आर्थिक सुधारों, दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "देश के विकास में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।" बता दें कि पीवी नरसिम्हा राव का जन्म 28 जून 1921 को तेलंगाना के करीमनगर में हुआ था। उन्होंने 1991 से 1996 तक भारत के नौवें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल को मुख्य रूप से आर्थिक सुधारों के लिए याद किया जाता है। वे बहुभाषी विद्वान और कुशल लेखक भी थे। उन्होंने भारत की विदेश नीति को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story