न्यूज

शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती की जयंती पर नितिन गडकरी और रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने किया नमन

jantaserishta.com
18 July 2026 8:34 AM IST
शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती की जयंती पर नितिन गडकरी और रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने किया नमन
x
नई दिल्ली: कांची कामकोटि पीठ के 69वें शंकराचार्य जगद्गुरु जयेंद्र सरस्वती की जयंती पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें नमन किया है। साथ ही, उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में शंकराचार्य के योगदान को याद किया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य गुरु और पीठाधिपति परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती शंकराचार्य स्वामीगल की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पर लिखा, "कांची कामकोटि पीठ के 69वें जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती जी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। अध्यात्म को जनसेवा से जोड़ते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उन्होंने अमिट योगदान दिया। लोककल्याण के प्रति उनकी सेवा, समर्पण और साधना सदैव स्मरणीय रहेंगे।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोस्ट में लिखा, "सनातन संस्कृति के संवाहक, कांची कामकोटि पीठ के 69वें पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती की जयंती पर उनके श्रीचरणों में कोटिशः नमन। उनके आध्यात्मिक मार्गदर्शन, लोककल्याण के प्रति समर्पण और मानवीय मूल्यों पर आधारित जीवन-दृष्टि से समाज निरंतर प्रेरणा प्राप्त करता रहेगा।"
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पोस्ट किया, "सनातन धर्म के प्रखर ध्वजवाहक, आध्यात्मिक चेतना के प्रेरणास्रोत स्वामी जयेंद्र सरस्वती महाराज जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। धर्म, सेवा, संस्कार और मानव कल्याण के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा।"
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने लिखा, "सनातन धर्म के संरक्षण, आध्यात्मिक जागरण, शिक्षा, सेवा व समाज कल्याण के अग्रदूत और कांची कामकोटि पीठ के 69वें शंकराचार्य, जगद्गुरु जयेंद्र सरस्वती शंकराचार्य स्वामीगल की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।"
बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "सनातन धर्म के महान ध्वजवाहक, कांची कामकोटि पीठ के पूज्य पीठाधीश्वर और धर्म व अध्यात्म के महान संवाहक परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। उनका सम्पूर्ण जीवन सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनका तप, ज्ञान और सेवा भाव सदैव हम सभी को प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story