न्यूज

देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

jantaserishta.com
25 July 2026 8:58 AM IST
देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
x
नई दिल्ली: देवशयनी आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि श्रीहरि विष्णु की कृपादृष्टि सभी पर बनी रहे।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "आस्था, तप, संयम और भक्ति का यह दिव्य अवसर हमें आत्मचिंतन, सेवा और सत्कर्म के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य, शांति और नई ऊर्जा का संचार हो तथा चातुर्मास का यह काल सभी के लिए मंगलमय सिद्ध हो।"
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पोस्ट किया, "सभी को आषाढ़ी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान विट्ठल की पूजा को समर्पित पावन पर्व 'आषाढ़ी एकादशी' पर सभी वारकरी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान विट्ठल और माता रखुमाई सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करें।"
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी सभी को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दीं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पोस्ट किया, "आप सभी को देवशयनी (आषाढ़ी) एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं। पावन चतुर्मास के शुभारंभ का यह पुण्य अवसर आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का संचार करे। जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपादृष्टि आप सभी पर सदैव बनी रहे।"
संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 'एक्स' पर लिखा, "देवशयनी आषाढ़ी एकादशी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री हरि से यही प्रार्थना कि हर घर धन-धान्य से सदैव भरा रहे एवं चारों तरफ सुख-शांति और समृद्धि का वास हों।"
कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु जी की कृपा सभी पर अविराम बरसती रहे, हर घर-आंगन धन-धान्य से भरा रहे, सबके जीवन में अपार सुख, समृद्धि और आनंद हो, यही प्रार्थना है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story