न्यूज
ग्रीस में इजरायली पर्यटकों के लिए सुरक्षा चेतावनी, बड़े विरोध प्रदर्शनों के बीच सावधानी बरतने की सलाह
jantaserishta.com
9 Aug 2026 3:17 PM IST

x
तेल अवीव: ग्रीस में रविवार को गाजा संघर्ष के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। प्रस्तावित फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनों के बीच इजरायल के विदेश मंत्रालय ने देश में मौजूद अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मंत्रालय ने विशेष यात्रा चेतावनी जारी करते हुए इजरायली नागरिकों से प्रदर्शन स्थलों और बड़ी भीड़ से दूर रहने तथा प्रदर्शनकारियों से किसी भी तरह के टकराव से बचने को कहा है। द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलिस्तीन समर्थक संगठनों ने गाजा युद्ध के विरोध में ग्रीस के 36 स्थानों पर “डे ऑफ रेज” प्रदर्शन की योजना बनाई है। इनमें ऐसे पर्यटन स्थल भी शामिल हैं जहां इजरायली पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।
विदेश मंत्रालय ने इजरायली नागरिकों को सलाह दी है कि वे इजरायली या यहूदी पहचान जाहिर करने वाले प्रतीकों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने में सावधानी बरतें। साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी लोकेशन को वास्तविक समय में साझा करने से भी बचने को कहा गया है।
मंत्रालय ने कहा कि प्रदर्शनों के संभावित बड़े आकार और भीड़ के कारण अशांति या अप्रिय घटनाओं की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है। यह चेतावनी ऐसे समय जारी की गई है जब ग्रीस छुट्टियां बिताने के लिए इजरायली नागरिकों के बीच बेहद लोकप्रिय है और वहां पर्यटन का चरम मौसम चल रहा है। इजरायल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को ही बेन गुरियन एयरपोर्ट से ग्रीस के लिए करीब 50 उड़ानें निर्धारित हैं।
गाजा संघर्ष इजरायल और फिलिस्तीनी समूह हमास के बीच गाजा पट्टी में चल रहा एक लंबा और विनाशकारी संघर्ष रहा। 7 अक्टूबर 2023 को हमास के सरप्राइज अटैक के बाद दोनों ओर से हमले जारी रहे। हालिया कूटनीतिक प्रयासों और युद्धविराम समझौतों के बावजूद वहां अभी भी गंभीर मानवीय संकट और छिटपुट टकराव जारी हैं। दुनिया के कई देशों में इसे लेकर विरोध के सुर उठते रहे हैं।
अक्टूबर 2025 में हुए समझौतों के बाद से संघर्षविराम लागू करने की कोशिशें जारी हैं। हाल ही में अमेरिकी मध्यस्थता और शांति योजनाओं के तहत हमास के निरस्त्रीकरण और इजरायली सेना की वापसी के लिए नए रोडमैप पर विमर्श अब भी जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





