न्यूज
नोएडा में तेज गर्मी का कहर: डिहाइड्रेशन और हीट के बाद अस्पतालों की ओपीडी में बढ़े मरीज
jantaserishta.com
28 April 2026 11:14 AM IST

x
नोएडा: गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। तेज धूप और लू के चलते अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है।
खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, उल्टी-दस्त और कमजोरी जैसी समस्याओं के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में हर दिन हजारों की संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।
आंकड़ों के मुताबिक 24 अप्रैल 2026 को ओपीडी में कुल 2769 मरीज दर्ज किए गए, जबकि 1954 मरीजों ने आभा स्कैन के माध्यम से पंजीकरण कराया। इसी दिन कुल 372 अन्य केस दर्ज हुए, जिनमें 328 डॉग बाइट के मामले भी शामिल हैं। 25 अप्रैल को भी स्थिति लगभग समान रही।
इस दिन 2653 मरीज ओपीडी में पहुंचे और 1898 मरीजों ने आभा स्कैन कराया। कुल 223 अन्य केस दर्ज किए गए, जिनमें 184 डॉग बाइट के मामले सामने आए। हालांकि 27 अप्रैल को मरीजों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दिन ओपीडी में 3022 मरीज पहुंचे, जबकि 2158 लोगों ने आभा स्कैन कराया। कुल 471 अन्य केस दर्ज किए गए, जिनमें डॉग बाइट के 427 मामले शामिल हैं, जो चिंता का विषय है।
डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो रही है, जिससे लोगों की हालत बिगड़ रही है। बच्चों और बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण वे जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, अधिक से अधिक पानी पिएं, हल्का और पौष्टिक भोजन करें तथा धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





