न्यूज

दतिया उपचुनाव में भाजपा के विजय अभियान को देंगे नई गति, 24 जुलाई को दतिया पहुंचेंगे सिंधिया

jantaserishta.com
24 July 2026 8:12 AM IST
दतिया उपचुनाव में भाजपा के विजय अभियान को देंगे नई गति, 24 जुलाई को दतिया पहुंचेंगे सिंधिया
x
ग्वालियर/दतिया/भोपाल: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 24 जुलाई को मध्य प्रदेश के ग्वालियर एवं दतिया जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान सिंधिया मां पीताम्बरा पीठ में पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन-पूजन करेंगे।
दतिया उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में लगातार बढ़ रहे जनसमर्थन के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में चुनावी अभियान को नई गति देंगे। वे दतिया में जनसंपर्क अभियान तथा बड़ौनी में आयोजित विशाल जनसभा के माध्यम से जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान का आह्वान करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह 9:20 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर 10:50 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग द्वारा दतिया के लिए रवाना होंगे। वह दोपहर 1:00 बजे मां पीताम्बरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:15 बजे वह दतिया के बड़ौनी में आयोजित जनसंपर्क अभियान एवं विशाल जनसभा में भाग लेंगे, जहां वे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए जनता को संबोधित करेंगे।
बता दें कि इससे पहले दतिया उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रचार रथों को भी रवाना किया था। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने मंगलवार को दतिया स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय से विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि प्रचार रथों के माध्यम से सभी मंडलों में भाजपा सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश अब घर-घर और गांव-गांव तक पहुंचेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे जनता के बीच जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से रखें तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर नई पहचान बना चुका है और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश भी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। डबल इंजन की सरकार विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प को तेजी से साकार कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story