न्यूज

सैमसंग ने दूसरी तिमाही के लिए रिकॉर्ड 59 अरब डॉलर के मुनाफे का अनुमान किया जारी, एआई से हो रहा फायदा

jantaserishta.com
7 July 2026 1:11 PM IST
सैमसंग ने दूसरी तिमाही के लिए रिकॉर्ड 59 अरब डॉलर के मुनाफे का अनुमान किया जारी, एआई से हो रहा फायदा
x
सोल: दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने मंगलवार को 2026 की दूसरी तिमाही के मुनाफे का अनुमान जारी करते हुए कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मुनाफा 90 ट्रिलियन वॉन (करीब 58.8 अरब डॉलर) रह सकता है। इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मांग की वजह से सेमीकंडक्टर सेगमेंट में तेज ग्रोथ होना है।
दक्षिण कोरियाई न्यूज एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट में बताया गया, "सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का कहना है कि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मुनाफा 89.4 ट्रिलियन वॉन रह सकता है, जो कि उसके पिछले साल के समान अवधि के मुनाफे से 1,181 प्रतिशत अधिक है।
योनहाप न्यूज एजेंसी की फाइनेंशियल डेटा शाखा, योनहाप इन्फोमैक्स के अनुसार, यह अनुमान औसत मार्केट पूर्वानुमान से 6.2 प्रतिशत अधिक था। सैमसंग ने आय का अनुमान कर्मचारियों के बोनस के लिए किए गए प्रावधानों को ध्यान में रखकर लगाया है। इन प्रावधानों को छोड़कर, तिमाही ऑपरेटिंग मुनाफा के लगभग 100 ट्रिलियन वॉन तक पहुंचने का अनुमान है।
मई में हुए एक बड़े वेतन समझौते के तहत, सैमसंग अपने सेमीकंडक्टर बिजनेस की कमाई के 10.5 प्रतिशत के बराबर एक खास सेमीकंडक्टर परफॉर्मेंस बोनस देगा। यह बोनस कम से कम 10 सालों तक कंपनी के स्टॉक के रूप में दिया जाएगा और यह कंपनी के मुनाफे वाले सेमीकंडक्टर बिजनेस के प्रदर्शन लक्ष्यों से जुड़ा होगा।
इस बोनस के लिए लगभग 20 ट्रिलियन वॉन का प्रावधान किया गया है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने पूरे 2025 के लिए 43.6 ट्रिलियन वॉन का ऑपरेटिंग मुनाफा दर्ज किया था। अकेले दूसरी तिमाही का अनुमानित मुनाफा, पिछले साल कंपनी के पूरे साल के ऑपरेटिंग मुनाफे से दोगुने से भी अधिक है।
दूसरी तिमाही में आय पिछले साल के मुकाबले 129.3 प्रतिशत बढ़कर 171 ट्रिलियन वॉन होने का अनुमान है। कमाई के अनुमान में शुद्ध मुनाफे को शामिल नहीं किया गया था।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने बिजनेस डिवीजन के हिसाब से कमाई का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया, हालांकि माना जा रहा है कि इसकी डिवाइस सॉल्यूशंस यूनिट (जिसमें सेमीकंडक्टर सेगमेंट शामिल है) का इसमें सबसे बड़ा हिस्सा होगा।
इस शानदार प्रदर्शन का मुख्य कारण एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में ग्लोबल निवेश का लगातार बढ़ना माना जा रहा है, जिससे सेमीकंडक्टर की सप्लाई में कमी आई है और मेमोरी चिप की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story