न्यूज
सलमान खान की करीबी दोस्त कुमुद राणे का निधन, सोहेल-अर्पिता ने व्यक्त किया शोक
jantaserishta.com
10 Jun 2026 10:03 AM IST

x
मुंबई: सलमान खान की करीबी दोस्त कुमुद राणे के निधन पर खान परिवार समेत यूलिया वंतूर ने शोक व्यक्त किया है। सलमान खान के भाई सोहेल खान, बहन अर्पिता खान शर्मा और करीबी दोस्त यूलिया वंतूर ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुमुद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
अभिनेता सोहेल खान ने इंस्टाग्राम पर कुमुद के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं।
सोहेल ने कुमुद के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए लिखा, "आज मैंने अपनी प्यारी बहन को खो दिया। दुनिया में कोई भी उसकी जगह नहीं ले सकता। मेरी संवेदनाएं जग्गी और कबीर के साथ हैं, क्योंकि कुमुद उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा थीं। ऐसे समय में लगता है कि जिंदगी कितनी नाइंसाफी करती है और आप भगवान पर सवाल उठाने लगते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि वह जहां भी हों, खुश रहें। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे।"
सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर कुमुद के साथ तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "प्यारी कुमु, तुम्हारे साथ बिताए गए हर पल को हमेशा याद रखूंगी। आपका अपनापन, प्यार और मजाकिया अंदाज बहुत याद आएगा। हम आपसे प्यार करते हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, मेरी प्यारी दोस्त।"
वहीं, यूलिया वंतूर ने कुमुद और उनके पति जग्गी राणे की एक तस्वीर शेयर करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, "मैं तुम्हें हमेशा इसी तरह याद रखूंगी- खुश, प्यार से घिरी हुई और अपने प्रिय लोगों के बीच मुस्कुराती हुई। तुम हमेशा हमारे दिलों में रहोगी।"
कुमुद राणे का 9 जून 2026 को मुंबई में कैंसर के कारण निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में सलमान खान, अर्पिता खान शर्मा और सोहेल खान समेत खान परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे। इस दौरान परिवार गमगीन नजर आया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुमुद राणे एक उद्यमी थीं और दुबई में 'रेन ब्यूटी बार' की संस्थापक थीं।
Tagsकुमुद राणे
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





