न्यूज
रोहित को कुछ भी साबित नहीं करना, विश्व कप खेलना उनकी इच्छा: रविचंद्रन अश्विन
jantaserishta.com
21 July 2026 12:14 PM IST

x
नई दिल्ली: भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर हो रही बहस के बीच उनका समर्थन किया है। अश्विन ने कहा कि इन अनुभवी खिलाड़ियों को यह तय करने का हक है कि वे कब खेल से संन्यास लें।
लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मैच में रोहित की 138 रनों की पारी के बाद अश्विन ने कहा कि जब तक ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, तब तक उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जा सकता।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "अगर वे खेलना चाहते हैं तो कोई विराट और रोहित को नहीं छू सकता। ऐसा उनके शानदार रिकॉर्ड की वजह से है। रोहित ने लगभग 12,000 रन बनाए हैं। उन्हें कोई नहीं छू सकता। वे बल्लेबाज हैं। उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं। लोग उन्हें देखने आते हैं। अगर आप उन्हें ड्रॉप करते हैं, तो बहुत बड़ा हंगामा हो जाएगा।"
रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए अश्विन ने कहा कि एक बार जब रोहित अपनी पारी में जम गए, तो वे पूरी तरह नियंत्रण में दिखे, और उन्हें लगा कि वे और भी बड़ा स्कोर बना सकते थे। उनकी पारी शानदार थी। जोश टोंग की गेंद पर पुल शॉट खेलने के बाद वे जम गए थे। अगर वे थोड़ी बेहतर स्थिति में होते या अधिक आत्मविश्वास से भरे होते, तो वे 180 रन बना सकते थे और टीम को मैच जिता सकते थे। मुझे लगा कि रोहित बहुत अच्छी फॉर्म में थे।
अश्विन ने कहा, "वे जिस स्थिति में हैं और जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उनके लिए यह मुश्किल नहीं है। हमने उन्हें इतने सालों से देखा है। अब कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। उन्हें किसे साबित करना है? यह सिर्फ अंदर की इच्छा की बात है कि मैं वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं, इसलिए मुझे खेलना है।"
अश्विन ने यह भी कहा कि रोहित का अब खेलने का मकसद आलोचकों को जवाब देना या अपनी काबिलियत साबित करना नहीं, बल्कि अगले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की उनकी अपनी इच्छा है।
Tagsरविचंद्रन अश्विन
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





