न्यूज
एनसीआर को भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत, हवा भी हुई साफ; अगले कई दिनों तक बारिश के आसार
jantaserishta.com
4 July 2026 10:03 AM IST

x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिल गई है। मानसून की सक्रियता के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है, और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। हालांकि, तेज और लगातार बारिश नहीं होने के कारण वातावरण में नमी (उमस) बनी हुई है, जिससे लोगों को हल्की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके बावजूद, तापमान सामान्य से नीचे बना रहने के कारण गर्मी का असर काफी कम महसूस किया जा रहा है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 4 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है और किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। 5 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। इस दिन सामान्यतः बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।
सुबह से लेकर दोपहर तक हल्की बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 6 जुलाई को अधिकतम 32 डिग्री, न्यूनतम 27 डिग्री, 7 जुलाई को अधिकतम 31 डिग्री, न्यूनतम 26 डिग्री, 8 जुलाई को अधिकतम 31 डिग्री, न्यूनतम 25 डिग्री तथा 9 जुलाई को अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इन सभी दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
वहीं, वायु गुणवत्ता के मोर्चे पर भी राहत की खबर है। दिल्ली-एनसीआर में अधिकांश निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया है। दिल्ली में अलीपुर 144, आनंद विहार 159, अशोक विहार 122, आया नगर 105, बवाना 173, बुराड़ी क्रॉसिंग 109, कैंटोनमेंट क्षेत्र 98, चांदनी चौक 123 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 106 का एक्यूआई दर्ज किया गया।
नोएडा में सेक्टर-125 का एक्यूआई 145, सेक्टर-62 97, सेक्टर-1 140 और सेक्टर-116 99 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद में वेद विहार-लोनी 149, गोविंदपुरम 62, इंदिरापुरम 127, लोनी 183, संजय नगर 124 तथा वसुंधरा 116 का एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि दिल्ली-एनसीआर की हवा पिछले दिनों की तुलना में काफी बेहतर हुई है। अधिकांश क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता संतोषजनक या मध्यम श्रेणी में बनी हुई है, जिससे लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिली है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही, रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। ऐसे में भीषण गर्मी लौटने की संभावना फिलहाल कम है। हालांकि, बारिश के बीच उमस बनी रह सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना नहीं है, जिससे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और पूरे एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
Tagsएनसीआर
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





