न्यूज
राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज करना लोकतंत्र पर हमला: भट्टी विक्रमार्क मल्लू
jantaserishta.com
10 Jun 2026 11:52 AM IST

x
नई दिल्ली: कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को खारिज किए जाने पर तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने की हताश कोशिश बताया।
भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "हम मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन को गलत तरीके से खारिज किए जाने की कड़ी निंदा करते हैं। जहां कोई गलती नहीं है, वहां ‘गलतियां’ गढ़ना लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और जनादेश को कमजोर करने की एक हताश कोशिश है। हम हर उपलब्ध कानूनी और संवैधानिक रास्ते से इस साजिश का पर्दाफाश करेंगे।"
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन रिटर्निंग अधिकारी ने उनके नामांकन पत्र को खारिज कर दिया। भाजपा ने आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया था कि नटराजन ने तेलंगाना की एक अदालत में लंबित मामले की जानकारी छिपाई है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।
इस मामले पर बुधवार को चुनाव आयोग (ईसीआई) में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक होनी है। कांग्रेस इस बैठक में नामांकन खारिज किए जाने पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराएगी और आयोग से उचित कार्रवाई की मांग करेगी।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर विपक्षी उम्मीदवार को चुनावी मैदान से बाहर करने की कोशिश कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पहले ही भाजपा पर 'अलोकतांत्रिक तरीके' अपनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा सीट हथियाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने भी स्पष्ट किया कि नटराजन के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने बताया कि केवल एक नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब पहले ही चुनाव कार्यालय में जमा कर दिया गया है।
Tagsमीनाक्षी नटराजन
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





