व्यापार

भारतीय बाजार में Redmi Note 9 की सेल दोपहर 12 बजे होगी शुरू, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

Janta se Rishta
20 Aug 2020 2:31 AM GMT
भारतीय बाजार में Redmi Note 9 की सेल दोपहर 12 बजे होगी शुरू, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|Redmi Note 9 आज फिर से भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। इसकी सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यूजर्स इस स्मार्टफोन को Amazon और Mi.com से खरीद सकते हैं। इसमें शानदार कैमरा क्वालिटी और पावरफुल परफॉरर्मेंस क्षमता के साथ ही दमदार बैटरी और कई अन्य खास फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का यह बजट रेंज सेगमेंट का स्मार्टफोन चार कलर वेरिएंट और तीन स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।

Redmi Note 9 की कीमत

Redmi Note 9 के बेस मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है और इसमें 4GB + 64GB स्टोरेज दी गई है। वहीं 4GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,499 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन एक्वा ग्रीन, आर्कटिक व्हाइट, पेब्बल ग्रीन और रेड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। यूजर्स इसे Amazon और Mi.com से आज दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली सेल में खरीद सकेंगे।

https://jantaserishta.com/news/uber-mobility-business-once-again-back-on-track-low-cost-auto-and-moto-use-more/

Next Story