न्यूज

नौसेना और सेना में भर्ती का अवसर, नौसेना ने मांगे आवेदन, सेना ने जारी किया परिणाम

jantaserishta.com
12 July 2026 5:02 PM IST
नौसेना और सेना में भर्ती का अवसर, नौसेना ने मांगे आवेदन, सेना ने जारी किया परिणाम
x
नई दिल्ली: देश के युवाओं के लिए भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी और अन्य पदों पर शामिल होने का अवसर उपलब्ध है। भारतीय नौसेना ने रविवार को जून 2027 पाठ्यक्रम के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन के विभिन्न पदों पर भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी साझा की। वहीं, भारतीय सेना ने कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जून 2027 पाठ्यक्रम के लिए नौसेना में आवेदन फिलहाल चालू हैं।
भारतीय नौसेना ने कार्यकारी, शिक्षा और तकनीकी शाखाओं में शॉर्ट सर्विस कमीशन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण जून 2027 से भारतीय नौसेना अकादमी में शुरू होगा। रविवार को नौसेना ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि आवेदन प्रक्रिया बीते महीने जून से शुरू हो चुकी है। नौसेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, शाखावार रिक्तियां और अन्य विवरण आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
इस भर्ती के माध्यम से अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने का अवसर मिलेगा। चयन प्रक्रिया में आवेदन की जांच, सेवा चयन बोर्ड साक्षात्कार, चिकित्सकीय परीक्षण और अंतिम मेरिट शामिल होगी। दूसरी ओर सेना ने कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम जारी किया है। रविवार को बताया गया कि भारतीय सेना ने 1 से 12 जून 2026 के बीच आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।
जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे सभी अभ्यर्थी अपना परिणाम संबंधित भर्ती कार्यालय के अनुसार देख सकते हैं। सेना ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध परिणाम और सूचनाओं पर ही भरोसा करें। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों, जिनमें शारीरिक दक्षता परीक्षण, शारीरिक माप परीक्षण और चिकित्सकीय परीक्षण शामिल हैं, के लिए बुलाया जाएगा।
रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह समय महत्वपूर्ण है। जहां नौसेना में अधिकारी पदों के लिए आवेदन जारी हैं। वहीं सेना में भर्ती प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story