न्यूज

लुक्स कमेंट पर शिवांगी ने कहा- लोग मेरे चेहरे और मेकअप का मजाक उड़ाते हैं तो बहुत बुरा लगता है

jantaserishta.com
5 Aug 2026 12:59 PM IST
लुक्स कमेंट पर शिवांगी ने कहा- लोग मेरे चेहरे और मेकअप का मजाक उड़ाते हैं तो बहुत बुरा लगता है
x
मुंबई: मुहासे और स्किन संबंधी समस्या आत्मविश्वास को भी कम कर देते हैं। ये समस्या आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्रिटीज़ को भी परेशान करती है। एक समय था, जब अभिनेत्री शिवांगी जोशी को इन दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वेब रियलिटी शो 'लॉकअप-2' में शिवांगी ने स्किन की दिक्कतों से जूझने के बारे में खुलकर बात की।
दरअसल, कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को ऐनाबेला कहा था, जिसे लेकर अभिनेत्री ने राम कपूर के साथ बातचीत की। एक्ट्रेस ने कहा कि वह समझती हैं कि लुक्स से जुड़े कमेंट्स किसी इंसान पर कितना गहरा असर डाल सकते हैं।
शिवांगी ने बातचीत में कहा कि जब श्रेया उन्हें बार-बार एनाबेला बोलती है, तो उन्हें बुरा लगता है। शिवांगी ने बताया कि जब श्रेया के चेहरे पर एलर्जी हो गई थी, तो उन्होंने श्रेया का साथ दिया था। उन्होंने कहा, "जब श्रेया के चेहरे पर एलर्जी हो गई थी, तो मैंने पूरी कोशिश की थी कि वे सहज महसूस करें, क्योंकि मैं अच्छे से जानती हूं कि हर कोई कितना असुरक्षित महसूस कर सकता है... मुझे तो जिंदगी भर मुहांसे और स्किन की प्रॉब्लम रही है। मैं जानती हूं कि इन सब चीजों को लेकर मैं कितनी असुरक्षित महसूस करती थी।"
अभिनेत्री ने कहा, "जो चेहरे को लेकर असुरक्षित महसूस करते हैं, मैं उनकी परेशानी को अच्छी तरह से समझ सकती हूं। फिर लोग मेरे चेहरे और मेकअप का मजाक उड़ाते हैं। ये सुनकर बहुत बुरा लगता है।"
इसी के साथ ही, शिवांगी जोशी ने श्रेया और शिल्पा द्वारा धारावाहिकों पर किए गए कमेंट पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "जब वे हर्षद और डेली सोप एक्टिंग की बात कर रही थीं, तो उस समय भी मेरे दिमाग में ख्याल आया कि आप भी तो वहीं से आए हो और एक बार श्रेया ने खुद बताया था कि उन्होंने खुद सीरियल्स के लिए ऑडिशन दिए थे, लेकिन उसे काम नहीं मिला था।"
बता दें कि टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीड रोल निभाने के दौरान शिवांगी जोशी को उनके चेहरे पर मुंहासे के निशानों के लिए उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story