न्यूज

'इरुमुडी' की डबिंग में जुटे रवि तेजा, मेकर्स ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

jantaserishta.com
21 July 2026 12:15 PM IST
इरुमुडी की डबिंग में जुटे रवि तेजा, मेकर्स ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
x
हैदराबाद: साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक शिवा निर्वाण की आने वाली फिल्म 'इरुमुडी' को लेकर दर्शकों के बीच लगातार उत्साह बढ़ता जा रहा है। अब मेकर्स ने एक और बड़ा अपडेट दिया है। निर्माताओं ने बताया है कि रवि तेजा ने फिल्म की डबिंग शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद अभिनेता रवि तेजा अब डबिंग में जुट गए हैं। मेकर्स ने डबिंग स्टूडियो से एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह बेहद भावुक अंदाज में एक लाइन बोलते नजर आ रहे हैं- 'मेरी सिर्फ एक बेटी है और उसका नाम मनम्मा है।' वीडियो में शिवा निर्वाण और बाल कलाकार बेबी नक्शत्रा भी नजर आ रही हैं, जो फिल्म में रवि तेजा की बेटी की भूमिका निभा रही हैं।
फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, अब केवल तीन दिनों की शूटिंग बाकी है, जबकि दूसरी ओर पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी तेजी से चल रहा है, ताकि फिल्म तय समय पर 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो सके।
फिल्म के संगीतकार जी. वी. प्रकाश कुमार ने भी बैकग्राउंड स्कोर (री-रिकॉर्डिंग) पर काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म के लिए भावपूर्ण और विविधता से भरपूर संगीत तैयार किया है।
पिछले महीने रिलीज की गई फिल्म की एक झलक के बाद से ही 'इरुमुडी' को लेकर दर्शकों और रवि तेजा के प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। वीडियो में रवि तेजा अपनी बेटी की प्यार से देखभाल करते नजर आते हैं। दोनों की खुशहाल जिंदगी के बीच अचानक कोई दुखद घटना घटती है, जिसके बाद रवि तेजा का किरदार हिंसक हो जाता है और वह शराब की लत का शिकार बन जाता है। बेटी के कहने पर वह शराब छोड़ने का संकल्प लेते हैं और भगवान अयप्पा के भक्त बनकर पवित्र माला धारण करते हैं, ताकि अपनी जिंदगी को फिर से सही रास्ते पर ला सकें।
यह फिल्म रवि तेजा के करियर की 77वीं फिल्म है। फिल्म का निर्माण प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स कर रहा है। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी होने के समय रवि तेजा ने कहा था, ''कुछ कहानियां जिंदगी के सही समय पर खुद आपको चुनती हैं। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि एक बार फिर ऐसी ही कहानी का हिस्सा बन रहा हूं। शिवा निर्वाण और मैत्री मूवी मेकर्स के साथ 'इरुमुडी' की इस नई यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हूं।'' फिल्म का निर्माण नवीन यरनेनी और वाई. रवि शंकर कर रहे हैं। फिल्म 21 अगस्त को रिलीज होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story