न्यूज

रवि शास्त्री ने चुनी भारत-इंग्लैंड की संयुक्त ऑलटाइम वनडे इलेवन टीम, धोनी को कप्तान की जिम्मेदारी

jantaserishta.com
23 July 2026 9:04 AM IST
रवि शास्त्री ने चुनी भारत-इंग्लैंड की संयुक्त ऑलटाइम वनडे इलेवन टीम, धोनी को कप्तान की जिम्मेदारी
x
नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर और हेड कोच रह चुके रवि शास्त्री ने भारत और इंग्लैंड की संयुक्त ऑलटाइम इलेवन का चुनाव किया है। शास्त्री ने अपनी इस टीम में एमएस धोनी को कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शास्त्री ने 'स्काई स्पोर्ट्स' के साथ बात करते हुए भारत-इंग्लैंड वनडे मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ग्यारह खिलाड़ियों का चुनाव किया। उन्होंने अपनी टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को जगह दी है। सचिन का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ दमदार रहा। वहीं, हाल ही में खत्म हुए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में रोहित ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 138 रनों की लाजवाब पारी खेली थी।
हालांकि, रवि शास्त्री ने नंबर तीन की पोजीशन के लिए विराट कोहली के ऊपर जोस बटलर को तरजीह दी है। कोहली को भारत के पूर्व क्रिकेटर ने चौथे नंबर पर रखा है। बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह को शास्त्री ने नंबर पांच पर जगह दी है। युवराज का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए शानदार रहा। रवि शास्त्री ने अपनी टीम में दो ऑलराउंडर को रखा है। उन्होंने भारत को पहले विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव के साथ-साथ बेन स्टोक्स को ऑलटाइम इलेवन में शामिल किया है।
भारत के पूर्व हेड कोच रह चुके शास्त्री ने विकेटकीपर के तौर पर एमएस धोनी को चुना है। इसके साथ ही उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी भी धोनी के हाथों में ही सौंपी है। उन्होंने आदिल रशीद और हरभजन सिंह के रूप में दो स्पिन गेंदबाजों को टीम में शामिल किया है। हालांकि तेज गेंदबाज के तौर पर शास्त्री ने सिर्फ जसप्रीत बुमराह को अपनी टीम में जगह दी है। उन्होंने इंग्लैंड के किसी भी तेज गेंदबाज को नहीं चुना है। 12वें खिलाड़ी के तौर पर शास्त्री ने जहीर खान को टीम में रखा है, हालांकि शास्त्री ने अपनी इस टीम में सौरव गांगुली को शामिल नहीं किया है, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी से इंग्लैंड की धरती पर खूब नाम कमाया।
रवि शास्त्री की चुनी हुई भारत-इंग्लैंड ऑलटाइम वनडे इलेवन: सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, जोस बटलर, विराट कोहली, युवराज सिंह, कपिल देव, बेन स्टोक्स, एमएस धोनी (कप्तान), आदिल रशीद, हरभजन सिंह और जसप्रीत बुमराह। 12वें खिलाड़ी : जहीर खान।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story