न्यूज

अंशुला कपूर की शादी में 'तूने मारी एंट्रियां' से रणवीर-अर्जुन ने लूटी महफिल, एलनाज नौरोजी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

jantaserishta.com
16 July 2026 8:31 AM IST
अंशुला कपूर की शादी में तूने मारी एंट्रियां से रणवीर-अर्जुन ने लूटी महफिल, एलनाज नौरोजी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
x
मुंबई: अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया। यह वीडियो अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंशुला कपूर की शादी के जश्न का है, जिसमें रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म 'गुंडे' के मशहूर गाने 'तूने मारी एंट्रियां' का आइकॉनिक सीन दोबारा करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर डांस फ्लोर के दोनों सिरों से दौड़ते हुए एक-दूसरे की तरफ आते हैं और बिल्कुल सही टाइमिंग के साथ शानदार चेस्ट बंप करते हैं। इसके बाद दोनों अभिनेता नाटकीय अंदाज में जोश के साथ डांस करते हुए 'तूने मारी एंट्रियां' के अपने यादगार स्टेप्स को दोहराते हैं। दोनों की शानदार केमिस्ट्री और ऊर्जा ने मेहमानों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल जीता।
इस वीडियो को शेयर करते हुए एलनाज नौरोजी ने लिखा, "जब मैं अपने फोन में एक तस्वीर ढूंढ रही थी, तब मुझे यह वीडियो मिल गया।" उन्होंने पोस्ट में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर दोनों को टैग भी किया। बाद में अर्जुन कपूर ने भी इस वीडियो को अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर दोबारा शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, "क्रेडिट आपकी सिनेमैटोग्राफी को भी मिलना चाहिए।"
'तूने मारी एंट्रियां' साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'गुंडे' का सुपरहिट गाना है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि प्रियंका चोपड़ा और दिवंगत अभिनेता इरफान खान भी अहम किरदारों में नजर आए थे।
यह वायरल वीडियो अंशुला कपूर के शादी समारोह का है। शादी के कॉकटेल समारोह में मशहूर गायक हिमेश रेशमिया ने अपने सुपरहिट गानों से समां बांधा और सभी मेहमान उनके चार्टबस्टर गीतों पर झूमते दिखाई दिए।
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी 6 जुलाई को हुई थी, जबकि 7 जुलाई को मुंबई में भव्य वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। जैकी श्रॉफ, रेखा, बॉबी देओल समेत फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियों ने समारोह में पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story