न्यूज

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

jantaserishta.com
19 July 2026 10:47 AM IST
रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न
x
मुंबई: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपनी बेटी न्योमिका की जिंदगी के एक बेहद खास पड़ाव की खूबसूरत झलकियां अपने फैंस के साथ भी शेयर कीं। रणदीप ने सोशल मीडिया पर बेटी की पहली चावल रस्म यानी 'चाकुम्बा' समारोह की तस्वीरें शेयर कीं और इसे बेहद खास पल बताया।
रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि कुछ पल ऐसे होते हैं, जिन्हें इंसान हमेशा के लिए अपने पास संभालकर रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि न्योमिका का चाकुम्बा समारोह भी उनके लिए ऐसा ही एक यादगार पल था। उन्होंने अपनी बेटी के जीवन के इस नए पड़ाव पर आशीर्वाद देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
अभिनेता ने लिखा, "कुछ पल ऐसे होते हैं जिन्हें आप हमेशा के लिए संजोकर रखना चाहते हैं। न्योमिका का चाकुम्बा उनमें से एक था। उसका पहली बार चावल चखना और उन सभी लोगों के प्रति दिल से आभार जिन्होंने उसे आशीर्वाद दिया।"
शेयर की गई तस्वीरों में रणदीप हुड्डा अपनी पत्नी लिन लैशराम और बेटी न्योमिका के साथ नजर आए। पहली तस्वीर में रणदीप अपनी पत्नी के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं, जहां लिन ने बेटी को अपनी गोद में लिया हुआ है। इसके अलावा अभिनेता ने अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बिताए खूबसूरत पलों को भी साझा किया।
एक तस्वीर में लिन लैशराम अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं, जबकि रणदीप अपनी बेटी के साथ प्यार भरे अंदाज में समय बिताते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में समारोह में शामिल मेहमान जमीन पर बैठकर पारंपरिक भोजन का आनंद लेते नजर आए। इन तस्वीरों में परिवार की खुशियां और पारंपरिक माहौल साफ दिखाई दे रहा है।
इस खास अवसर पर रणदीप हुड्डा पारंपरिक सफेद कुर्ता और धोती पहने नजर आए। वहीं, उनकी पत्नी लिन लैशराम ने खूबसूरत गुलाबी साड़ी और मैचिंग शॉल पहन रखा था। दोनों पारंपरिक परिधान में बेहद आकर्षक लग रहे थे और परिवार के साथ इस खास दिन को यादगार बनाते दिखाई दिए।
बता दें कि चाकुम्बा मणिपुरी मैतेई समुदाय की एक पारंपरिक रस्म है। यह समारोह बच्चे के जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। इस रस्म के दौरान बच्चे को पहली बार ठोस आहार, खासकर चावल खिलाया जाता है। यह बच्चे के दूध से आगे बढ़कर सामान्य भोजन की शुरुआत का प्रतीक होता है।
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम 10 मार्च 2026 में अपनी पहली संतान, न्योमिका के माता-पिता बने। सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह नाम रणदीप की बहन ने सुझाया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story