न्यूज
एनसीआर में सावन के पहले सोमवार पर बारिश के आसार, 4 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी
jantaserishta.com
3 Aug 2026 9:58 AM IST

x
नई दिल्ली: सावन के पहले सोमवार पर दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को मौसम राहत देने वाला रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार, 4 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग का कहना है कि पूरे सप्ताह आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और रुक-रुक कर हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन हवा में नमी अधिक रहने के कारण उमस लोगों को परेशान कर सकती है।
मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 3 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है। इस दिन किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं, 4 अगस्त को भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि इस दिन मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वाह्न, अपराह्न और शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दिन अधिकतम आर्द्रता 90 प्रतिशत और न्यूनतम 75 प्रतिशत रह सकती है, जिससे उमस का असर अधिक महसूस होगा।
इसके बाद 5 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
6 अगस्त को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहेगा। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार हैं। 7 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, जबकि न्यूनतम आर्द्रता 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।
सप्ताह के अंतिम दिन 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इस दिन भी सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर होने वाली बारिश से दिन के तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
हालांकि वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस बनी रहेगी। ऐसे में लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप निकलने पर सावधानी बरतने और बारिश के दौरान यातायात संबंधी सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।
Tagsएनसीआर
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





