न्यूज

राफेल मार्केज बने मेक्सिको फुटबॉल टीम के नए हेड कोच, 2030 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

jantaserishta.com
9 July 2026 8:20 AM IST
राफेल मार्केज बने मेक्सिको फुटबॉल टीम के नए हेड कोच, 2030 तक संभालेंगे जिम्मेदारी
x
मेक्सिको सिटी: मैक्सिकन फुटबॉल फेडरेशन (एफएमएफ) ने पूर्व कप्तान और दिग्गज डिफेंडर राफेल मार्केज को मेक्सिको की नेशनल फुटबॉल टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। 47 वर्षीय मार्केज 2030 तक इस पद पर बने रहेंगे।
मार्केज जेवियर एगुइरे की जगह लेंगे, जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड से मिली 2-3 की हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। एफएमएफ ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि मार्केज की नियुक्ति पहले से तय दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है। इसका उद्देश्य पिछले विश्व कप चक्र में किए गए काम को आगे बढ़ाना, नेशनल टीम के खेल स्तर को और मजबूत करना तथा आने वाले इंटरनेशनल टूर्नामेंटों की बेहतर तैयारी करना है।
राफेल मार्केज मेक्सिको के सबसे सफल फुटबॉलर में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में देश के लिए 148 मैच खेले और कई बड़े टूर्नामेंटों में टीम का नेतृत्व किया। जुलाई 2024 से वह जेवियर एगुइरे के कोचिंग स्टाफ में सहायक कोच के रूप में काम कर रहे थे। अब उन्हें पहली बार नेशनल टीम की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जेवियर एगुइरे का तीसरा कार्यकाल लगभग दो साल तक चला। इस दौरान उन्होंने टीम को कई अहम सफलताएं दिलाईं। उनके नेतृत्व में मेक्सिको ने 2025 में कॉनकाकाफ गोल्ड कप और नेशंस लीग का खिताब जीता। उनके कार्यकाल में टीम ने कुल 50 मैच खेले, जिनमें 33 में जीत, नौ में ड्रॉ और आठ में हार का सामना किया। फेडरेशन ने कहा कि एगुइरे ने मेक्सिको फुटबॉल के इतिहास में हमेशा याद रखी जाने वाली विरासत छोड़ी है।
एफएमएफ ने सोशल मीडिया पर भी एगुइरे को धन्यवाद देते हुए लिखा कि उनकी उपलब्धियां हमेशा मेक्सिको फुटबॉल के इतिहास का हिस्सा रहेंगी। इंग्लैंड से हार के बाद एगुइरे ने अपने विदाई बयान में संकेत दे दिया था कि राफेल मार्केज ही अगले कोच होंगे। उन्होंने कहा था, "मैंने राफेल मार्केज को गले लगाया। उनके सामने चार शानदार साल हैं और टीम के लिए मजबूत नींव तैयार है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story