न्यूज

पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एडवाइजरी को फर्जी बताया, कहा-कोई निर्देश जारी नहीं किया

jantaserishta.com
22 Sept 2026 2:39 PM IST
पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एडवाइजरी को फर्जी बताया, कहा-कोई निर्देश जारी नहीं किया
x
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक कथित एडवाइजरी को लेकर फैक्ट चेक जारी किया है। पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि ऐसी कोई भी एडवाइजरी विभाग द्वारा जारी नहीं की गई है और वायरल मैसेज पूरी तरह फर्जी हैं।
पंजाब पुलिस के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट कर लिखा गया, "फैक्ट चेक। गलत एडवाइजरी। पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर या उसके अधीन किसी भी पंजाब पुलिस के ऑफिस ने पुलिस कर्मियों को ऐसा कोई निर्देश या एडवाइजरी जारी नहीं की है जिसमें कहा गया हो कि वे ड्यूटी पर जाते या लौटते समय यूनिफॉर्म न पहनें और ड्यूटी पर आते-जाते समय आम लोगों जैसे कपड़े पहनें। सोशल मीडिया पर फैल रहे ऐसे मैसेज फर्जी हैं और उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।"
पुलिस ने नागरिकों और पुलिसकर्मियों दोनों से अपील की है कि वे सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुप्स पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर ने अपने कर्मियों को निर्देश दिया है कि सुरक्षा कारणों से वे ड्यूटी पर आने-जाने के दौरान वर्दी न पहनें और सादे कपड़ों में यात्रा करें। इस मैसेज के वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम लोगों में भी भ्रम की स्थिति बन गई थी।
इस भ्रम को दूर करने के लिए पंजाब पुलिस को आधिकारिक रूप से स्पष्टीकरण देना पड़ा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की फर्जी खबरें न केवल पुलिस बल के मनोबल को प्रभावित करती हैं बल्कि आम जनता में भी गलत धारणा पैदा करती हैं।
पंजाब पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सूचना को आगे शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच कर लें और केवल पुलिस के वेरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट्स और आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही विश्वास करें। साथ ही, पुलिस ने यह भी कहा कि फर्जी एडवाइजरी फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story