न्यूज
पंजाब एंड सिंध बैंक में 635 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून
jantaserishta.com
21 May 2026 3:49 PM IST

x
नई दिल्ली: बैंकिंग क्षेत्र में काम करके अपना पेशेवर करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के आधार पर कुल 635 अप्रेंटिस पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तय अंतिम तिथि या उससे पहले पूरा कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में नियमित ग्रेजुएशन की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा में निपुण (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) होने चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची, शारीरिक/चिकित्सीय स्वास्थ्य और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 12,300 रुपए स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 200 रुपए के साथ लागू टैक्स और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 100 रुपए के साथ लागू टैक्स तय किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले खुद को एनएटीएस या एनएपीएस की ऑफिशियल पोर्टल पर रजिस्ट करें। इसके बाद पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट को सही साइज में अपलोड करें। फिर रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान कर पत्र सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।
Tagsजॉब
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





