मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ऑफिस में इस तरह बिता रही वक़्त...देसी गर्ल ने लॉकडाउन का उठाया फायदा...येलो ऑउटफिट में शेयर की फोटोज

Janta se Rishta
28 Aug 2020 12:03 PM GMT
प्रियंका चोपड़ा ऑफिस में इस तरह बिता रही वक़्त...देसी गर्ल ने लॉकडाउन का उठाया फायदा...येलो ऑउटफिट में शेयर की फोटोज
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरोना वायरस के बीच फिल्म और टीवी इंडस्ट्री ने अपने काम को दोबारा शुरू कर दिया है और अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अपने ऑफिस पहुंच चुकी हैं. प्रियंका ने अपने ऑफिस के येलो ऑउटफिट में अपनी फोटोज शेयर की है, जिनमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'ऑफिस में दिन.' इस फोटो पर प्रियंका के पति निक जोनस से लेकर हॉलीवुड एक्ट्रेस मिंडी कलिंग और अन्य ने कमेंट कर प्रियंका की तारीफ की है.

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बेहद बिजी चल रही हैं. कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन का देसी गर्ल ने पूरा फायदा उठाया और अपनी बायोग्राफी Unfinished को पूरा कर लिया. इन दिनों प्रियंका इसी किताब की पब्लिश में व्यस्त हैं. साथ ही वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी हैं. उनके प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल तले भी कुछ प्रोजेक्ट्स बनने वाले हैं.

https://www.instagram.com/p/CEaWfEHDxP7/?utm_source=ig_embed

https://www.instagram.com/p/CD_-oXpDn1w/?utm_source=ig_embed

अमेजन संग मल्टी मिलियन डॉलर की डील

देसी गर्ल से ग्लोबल स्टार बनी प्रियंका ने अमेजन प्राइम के साथ एक 2 साल की मल्टी मिलियन डॉलर फर्स्ट लुक टीवी डील साइन की है. इस डील के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था- एक एक्टर और प्रोड्यूसर होने के नाते मैंने हमेशा टैलेंट के लिए खुली सोच रखी है, जिसमें दुनियाभर से टैलेंट बढ़िया कंटेंट पा सके और इसमें भाषा या जियोग्राफी की बंदिश ना हो.

उन्होंने आगे बताया कि यही उनके प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स का मोटिव रहा है और इसी सोच के साथ उन्होंने अमेजन प्राइम के साथ हाथ मिलाया है. उन्होंने लिखा- एक कहानीकार के नाते मैं ऐसे नए आईडियाज ढूंढती और एक्स्प्लोर करती आई हूं जो ना सिर्फ जनता का मनोरंजन करें बल्कि लोगों को खुली सोच दें और उनका नजरिया भी बदलें. अपने 20 साल के पुराने करियर और 60 फिल्मों को याद करते हुए मैं आशा करती हूं कि मैंने इस चीज को हासिल करने के लिए सही रास्ता चुना है. प्रियंका ने सभी फैन्स और सपोर्टर्स का शुक्रिया अदा भी किया.

https://www.instagram.com/p/CD_-oXpDn1w/?utm_source=ig_embed

एक्टिंग की बात करें तो प्रियंका नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में राजकुमार राव संग नजर आने वाली हैं. साथ ही प्रियंका नेटफ्लिक्स के साथ सुपरहीरो फिल्म We Can Be Heroes में भी काम कर रही हैं. प्रियंका अपने पति निक जोनस संग मिलकर एक संगीत रियलिटी शो भी बनाने वाली हैं.

https://jantaserishta.com/news/who-was-in-the-cook-yash-raj-mukte-who-was-famous-overnight-by-the-title-on-the-title-obviously-happy-said-which-my-original-composition/

https://jantaserishta.com/news/does-sunny-leone-want-to-go-to-college-top-in-merit-list-actress-took-a-pinch-know-the-whole-matter/

https://jantaserishta.com/news/bigg-boss-14-know-why-postpone-salmans-show-premiere-in-october-short-period-of-old-contestants/

Janta se Rishta

Janta se Rishta

    Next Story