न्यूज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा रिफाइनरी देश को करेंगे समर्पित, उपमुख्यमंत्री बैरवा ने जताया आभार
jantaserishta.com
4 July 2026 10:33 AM IST

x
जोधपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात का दौरा करेंगे। इस दौरान वे एविएशन, शहरी ट्रांसपोर्ट, एनर्जी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों से जुड़े कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री राजस्थान में लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये के परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिसमें जयपुर मेट्रो फेज-टू का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी गुजरात में भारत की पहली सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग फैसिलिटी में से एक का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री जोधपुर एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग का सुबह 10:45 बजे उद्घाटन करेंगे और जोधपुर में एक नई एविएशन स्कीम लॉन्च करेंगे। इसके बाद, दोपहर करीब 12:00 बजे वे बालोतरा जाएंगे, जहां वे लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स राष्ट्र को समर्पित करेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और शिलान्यास करेंगे। वे इस मौके पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
सरकारी अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के बालोतरा में पचपदरा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह के दौरान जयपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट फेज-2 का शिलान्यास करेंगे।
पीएम मोदी के राजस्थान दौरे को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद्र बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर आएंगे। यहां वे हवाई अड्डे के टर्मिनल का शुभारंभ करेंगे। उसके बाद पचपदरा में रिफाइनरी को पूरे देश को समर्पित करेंगे। इससे ईंधन की जरूरतें पूरी हो सकें। इस रिफाइनरी के उद्घाटन से युवाओं को रोजगार मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार मिलेगा। देश के सभी नागरिकों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामना देना चाहता हूं।
उपमुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रधानमंत्री की ओर नियुक्ति पत्र भी वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही पीएम की ओर से जयपुर में मेट्रो फेज टू का शुभारंभ भी किया जाएगा। पहली बहुत लंबी मेट्रो बनने जा रही है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं।
Tagsपचपदरा रिफाइनरी
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





