न्यूज

पीएम मोदी के जींद दौरे की तैयारियां पूरी, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, हरियाणा के सभी जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम

jantaserishta.com
16 July 2026 11:32 AM IST
पीएम मोदी के जींद दौरे की तैयारियां पूरी, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, हरियाणा के सभी जिलों में होंगे विशेष कार्यक्रम
x
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को होने वाले हरियाणा के जींद दौरे को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस अवसर पर मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम भी जारी कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री जींद में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और यहीं से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साथ-साथ हरियाणा के सभी जिलों में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, चेयरमैन, जिला अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होकर प्रधानमंत्री के संबोधन और इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साक्षी बनेंगे।
खास बात यह है कि प्रधानमंत्री के आगमन पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में कांग्रेस के निलंबित पांच विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें जरनैल सिंह, शैली चौधरी, रेणु बाला, मोहम्मद इसराइल और मोहम्मद इलियास शामिल हैं।
जिला स्तर पर अलग-अलग स्थानों पर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी भी तय कर दी गई है। अंबाला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज, सोनीपत में कृष्णलाल पवार, पानीपत में महिपाल ढांडा, हिसार में रणवीर गंगवा, भिवानी में श्रुति चौधरी, फरीदाबाद में विपुल गोयल और गुरुग्राम में राव नरवीर कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके अलावा झज्जर में राज्यमंत्री राजेश नागर, कैथल में सांसद नवीन जिंदल, करनाल में विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, कुरुक्षेत्र में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पलवल में खेल मंत्री गौरव गौतम, पंचकूला में सांसद रेखा शर्मा, रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, रोहतक में महिला आयोग की चेयरमैन उषा प्रियदर्शनी और यमुनानगर में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के जींद दौरे को लेकर पूरे हरियाणा में उत्साह का माहौल है। राज्य सरकार इसे एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर के रूप में देख रही है, क्योंकि इसी कार्यक्रम के दौरान देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत के स्वच्छ और आधुनिक रेल परिवहन की दिशा में एक नया अध्याय शुरू किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story