न्यूज

प्रीमियर लीग: मैनचेस्टर सिटी ने एवर्टन के साथ 3-3 से ड्रॉ खेला, खिताब की रेस में पिछड़ी

jantaserishta.com
5 May 2026 10:26 AM IST
प्रीमियर लीग: मैनचेस्टर सिटी ने एवर्टन के साथ 3-3 से ड्रॉ खेला, खिताब की रेस में पिछड़ी
x
लिवरपूल: मैनचेस्टर सिटी और एवर्टन के बीच खेला गया मुकाबला 3-3 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ड्रॉ मैनचेस्टर सिटी के लिए एक बड़ा झटका है। ड्रॉ के बाद मैनचेस्टर सिटी खिताब जीतने के रेस में पिछड़ गई है। सिटी, आर्सेनल से पांच अंक पीछे है और उसके पास केवल एक मैच बचा है। अगर आर्सेनल अपने बाकी तीन मुकाबले जीत लेता है, तो खिताब उसी के नाम हो जाएगा।
मैच की शुरुआत में सिटी ने पूरी तरह दबदबा बनाया और पहले 20 मिनट में 86 प्रतिशत से अधिक गेंद अपने नाम रखा। इसी दबाव का फायदा उठाते हुए जेरेमी डोकू ने 43वें मिनट में शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। उनके इस गोल ने एवर्टन की रणनीति को झटका दिया और सिटी हाफ-टाइम तक 1-0 से आगे रही।
दूसरे हाफ में मैच ने पूरी तरह करवट ले ली। एवर्टन ने 13 मिनट के भीतर तीन गोल दागकर मुकाबले को पलट दिया। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर आए थिएर्नो बैरी ने दो गोल किए, जबकि जेक ओ'ब्रायन ने कॉर्नर पर हेडर से एक और गोल जोड़ दिया। इस दौरान सिटी की डिफेंस पूरी तरह बिखरी नजर आई और टीम 3-1 से पीछे हो गई।
दबाव में सिटी ने वापसी की। 83वें मिनट में एर्लिंग हालैंड ने गोल कर अंतर कम किया। इसके बाद टीम ने आक्रामक रुख अपनाया और इंजरी टाइम में एक और मौका बनाया। स्टॉपेज टाइम के सातवें मिनट में फिर से डोकू ने शानदार फिनिश कर अपना दूसरा गोल किया और मैच को 3-3 से बराबर कर दिया।
एवर्टन के लिए यह ड्रॉ भी खास रहा, क्योंकि टीम 48 अंकों के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गई है और यूरोपीय क्वालिफिकेशन की उम्मीदें बनाए हुए है। मुकाबला उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार जज्बा दिखाया, लेकिन अंत में सिटी के लिए यह ड्रॉ हार के समान साबित हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story