न्यूज

नाना की पुण्यतिथि पर भावुक हुए प्रतीक स्मिता पाटिल, लिखा-आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे हीरो

jantaserishta.com
23 July 2026 10:58 AM IST
नाना की पुण्यतिथि पर भावुक हुए प्रतीक स्मिता पाटिल, लिखा-आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे हीरो
x
मुंबई: अभिनेता प्रतीक स्मिता पाटिल ने गुरुवार को अपने नाना की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए खास पोस्ट शेयर की। अभिनेता प्रतीक स्मिता पाटिल ने इंस्टाग्राम पर नाना के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे अपने नाना की गोद में बैठे हुए हैं। अभिनेता ने लिखा, "22 जुलाई 2017, 9 साल पहले। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे हीरो।"
बता दें कि अभिनेता के नाना शिवाजीराव गिरिधर पाटिल पूर्व कांग्रेस नेता और मंत्री थे। बताया जाता है कि अभिनेता प्रतीक की मां और अभिनेत्री स्मिता पाटिल के निधन के बाद उनका पालन-पोषण उनके नाना-नानी ने किया था।
प्रतीक अपनी नानी के बेहद करीब थे। उनकी नानी ने उन्हें बहुत प्यार व स्नेह दिया और बचपन में उनकी देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिवाजीराव गिरिधर पाटिल सहकारिता आंदोलन से लंबे समय से जुड़े रहे थे और सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता थी। उन्होंने हमेशा समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई और सहकारी क्षेत्र के माध्यम से शिक्षा और कृषि के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। साल 2013 में शिवाजीराव पाटिल को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
1992 से 1998 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। इससे पहले वह 1960 से 1967 तक विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य और 1967 से 1980 तक लगातार तीन बार विधायक (एमएलए) रहे चुके थे। 1996 में उन्होंने अपनी बेटी की याद में स्मिता पाटिल चैरिटेबल ट्रस्ट शुरू किया। लंबी स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित होने के कारण 22 जुलाई साल 2017 में उन्होंने अंतिम सांस ली।
प्रतीक स्मिता पाटिल हाल ही में जैकी श्रॉफ की फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक एलियन सुपरविलेन (खलनायक) की भूमिका निभाई थी। मनीष सैनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जैकी श्रॉफ ने मुख्य 'सुपरहीरो' (दादाजी) का किरदार निभाया है, जिसमें उनके साथ मिहिर गोडबोले और शिवांश चोरघे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story