न्यूज

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से चमोली में हुनर को मिल रही नई उड़ान, स्वरोजगार की राह आसान

jantaserishta.com
12 Aug 2026 5:04 PM IST
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से चमोली में हुनर को मिल रही नई उड़ान, स्वरोजगार की राह आसान
x
चमोली: सीमांत जनपद चमोली में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पारंपरिक हुनर से जुड़े लोगों और युवाओं के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आ रही है। योजना के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उनके कौशल को और बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि वे अपने पारंपरिक हुनर को रोजगार और स्वरोजगार का मजबूत माध्यम बना सकें। इन दिनों चमोली में लाभार्थियों को सिलाई-बुनाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसे लेकर प्रशिक्षणार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
चमोली जनपद में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत अलग-अलग ट्रेड में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, गोपेश्वर में इन दिनों सिलाई-बुनाई से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को सिलाई और बुनाई की बुनियादी जानकारी से लेकर काम को बेहतर तरीके से करने की तकनीक और बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
प्रशिक्षणार्थियों को बताया जा रहा है कि किस तरह अपने हुनर को बाजार की जरूरत के अनुरूप विकसित किया जा सकता है। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें बेहतर गुणवत्ता के काम के साथ-साथ भविष्य में स्वरोजगार शुरू करने के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने का अवसर मिल रहा है। इससे पारंपरिक हुनर को नई तकनीक और आधुनिक बाजार से जोड़ने में भी मदद मिल सकती है। योजना के तहत मिल रहे निःशुल्क प्रशिक्षण को लेकर लाभार्थियों में खासा उत्साह है।
प्रशिक्षणार्थियों का कहना है कि सरकार की इस पहल से उन्हें अपने हुनर को निखारने का अवसर मिल रहा है। सिलाई-बुनाई जैसे कौशल को बेहतर तरीके से सीखकर वे अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ ही भविष्य में स्वयं का काम शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की लाभार्थी उषा ने बताया कि उन्हें योजना के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सिलाई-बुनाई की बारीकियां सीखने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनके हुनर में सुधार हो रहा है। उषा के मुताबिक, इस प्रशिक्षण से उन्हें आगे स्वरोजगार शुरू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस पहल के लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया।
पीएम विश्वकर्मा योजना के चमोली जिले के जिला समन्वयक सौरभ चंद्र सानू ने बताया कि भारत सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद लाभार्थियों को निःशुल्क टूल किट भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे वे प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए हुनर को आगे काम में ला सकें। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत स्वरोजगार के लिए ऋण की व्यवस्था भी की गई है। इससे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को अपना काम शुरू करने और अपने हुनर को आय के साधन में बदलने में मदद मिल सकती है। सौरभ चंद्र सानू ने कहा कि यह बेहद उपयोगी योजना है और लोगों को इसका लाभ उठाकर अपने हुनर को और बेहतर बनाना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story