न्यूज

भारतीय फुटबॉल में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है: बाइचुंग भूटिया

jantaserishta.com
24 July 2026 8:40 AM IST
भारतीय फुटबॉल में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है: बाइचुंग भूटिया
x
सिलीगुड़ी: भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने भारतीय फुटबॉल के विकास, नई खेल नीतियों और कॉमनवेल्थ गेम्स पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि भारतीय फुटबॉल में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है और इसके लिए नई सरकार और संबंधित संस्थाओं को पर्याप्त समय देना होगा।
पूर्व कप्तान ने फुटबॉल के विकास के लिए जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों के विकास पर विशेष जोर दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए भूटिया ने कहा, "नई सरकार कई महत्वपूर्ण बदलाव करने की दिशा में काम करेगी और खिलाड़ियों तथा खेलों के हित में फैसले लिए जाएंगे। हमें नई सरकार को समय देना चाहिए। हम खिलाड़ियों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।"
उन्होंने कहा कि भारतीय फुटबॉल संघ (आईएफए) को अपना दायरा केवल कोलकाता तक सीमित नहीं रखना चाहिए। संघ को पूरे राज्य और विशेष रूप से हर जिले में फुटबॉल के विकास पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए। उत्तर बंगाल में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्हें सही अवसर और बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पर भूटिया ने कहा कि इस बार प्रतियोगिता में खेलों की संख्या काफी सीमित है। इससे कई देशों, खासकर भारत, की पदक संभावनाओं पर असर पड़ेगा। भारत को कुश्ती सहित कई खेलों में पदक जीतने की अच्छी उम्मीद रहती है, लेकिन कुश्ती के शामिल नहीं होने से भारतीय दल को पदकों का नुकसान हो सकता है।
भारतीय फुटबॉल के विकास के लिए भूटिया ने छोटे देशों के खेल मॉडल का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत को कुरासाओ और काबो वर्डे जैसे देशों से सीख लेने की जरूरत है। बेहद कम आबादी होने के बावजूद ये देश फुटबॉल में लगातार अच्छे खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं। इसके पीछे मजबूत जमीनी ढांचा, लंबी अवधि की योजना और युवा खिलाड़ियों पर निरंतर निवेश है।
बता दें कि कुरासाओ और काबो वर्डे फीफा विश्व कप 2026 का हिस्सा थे। भूटिया ने कहा कि भारत में भी यदि ग्रासरूट स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाए, स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर दिए जाएं और जिलों तक खेल ढांचे का विस्तार किया जाए, तो भारतीय फुटबॉल नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। खिलाड़ियों, प्रशासकों और सरकार के सामूहिक प्रयास से भारतीय फुटबॉल का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story