न्यूज

पीएम मोदी का कार्यकाल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय: भाजपा नेताओं ने की प्रशंसा

jantaserishta.com
7 Jun 2026 12:43 PM IST
पीएम मोदी का कार्यकाल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय: भाजपा नेताओं ने की प्रशंसा
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने उनकी नेतृत्व क्षमता और कार्यकाल की उपलब्धियों की सराहना की है।
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि नरेंद्र मोदी का राजनीतिक जीवन कभी भी आसान नहीं रहा। उनका कार्यकाल, चाहे गुजरात में रहा हो या दिल्ली में, वह कोई फूलों की सेज नहीं रहा है, बल्कि यह कांटों का ताज रहा है। यह पहली गैर-कांग्रेसी सरकार है जो कांग्रेस के किसी समर्थन या रिमोट कंट्रोल के बिना अपने तीसरे शानदार कार्यकाल में सुशासन का सफर सफलतापूर्वक जारी रखे हुए है।
नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर संकट का मजबूती से सामना किया है। उन्होंने गुजरात के भुज भूकंप का उल्लेख करते हुए कहा कि उस आपदा के बाद पुनर्निर्माण का कार्य आज एक केस स्टडी के रूप में देखा जाता है। कोरोना महामारी का संकट हो या वैश्विक युद्धों की विभीषिका, प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सरोकारों और उसकी वैश्विक धमक को मजबूती प्रदान की तथा देश के हितों को नुकसान पहुंचाने वाली ताकतों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया।
भाजपा विधायक मंगल पांडे ने इसे पार्टी और देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी में हम सभी के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि 10 तारीख के बाद हमारे नेता देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर जाने जाएंगे। यह उपलब्धि उनकी मजबूत लीडरशिप, विजन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता से मिले लगातार समर्थन की वजह से संभव हो पाई है।
मंगल पांडे ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को इतिहास में एक महत्वपूर्ण दौर के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से पीएम मोदी के कार्यकाल को एक ऐतिहासिक कार्यकाल के रूप में याद किया जाएगा। आने वाला पूरा कार्यकाल भी इसी तरह देश के स्वर्णिम इतिहास काल के रूप में जाना जाएगा और प्रधानमंत्री का वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का विजन भी पूरा होगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story