न्यूज

स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, नेताओं ने बताया 'बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण'

jantaserishta.com
16 Jun 2026 1:04 PM IST
स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, नेताओं ने बताया बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर देशभर के कई नेताओं ने खुशी जताई है। नेताओं ने इसे भारत के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह सम्मान दुनिया में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और प्रधानमंत्री मोदी के वैश्विक नेतृत्व की स्वीकार्यता का प्रतीक है।
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आईएएनएस से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक दुनिया के विभिन्न देशों द्वारा लगभग तीन दर्जन अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना पूरी दुनिया में हो रही है और उनके नेतृत्व को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिल रही है। आज दुनिया का हर कोना भारत के बढ़ते प्रभाव को स्वीकार कर रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की चमक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि स्लोवाकिया ऐसा 33वां देश बन गया है, जिसने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। यह उपलब्धि पूरे देश को गर्व महसूस कराती है और हर भारतीय इस सम्मान को अपनी उपलब्धि मान रहा है।
केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस समय फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर हैं। स्लोवाकिया वर्ष 1993 में स्वतंत्र देश बना था और पीएम मोदी को वहां के लोगों द्वारा भव्य सम्मान दिया गया है। उन्होंने इसे भारत के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी दुनिया के किसी देश की यात्रा करते हैं, तो वे शांति, सहयोग और सौहार्द का संदेश लेकर जाते हैं। यही कारण है कि उन्हें विश्वभर में सम्मान और आदर मिल रहा है। प्रधानमंत्री हमेशा देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और संसाधनों को साझा करने की बात करते हैं, जिससे वैश्विक भाईचारे को मजबूती मिलती है।
यूपी सरकार के ही मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा, "स्लोवाकिया द्वारा प्रधानमंत्री का स्वागत भारत के लोगों के लिए गर्व की बात है। यह खुशी की बात भी है कि लगभग तीन दर्जन देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे कामों और भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान को देखते हुए उनका सम्मान किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story