न्यूज

विश्व भूगर्भ जल दिवस पर जल संरक्षण का संकल्प, कैलाश विजयवर्गीय बोले- जल ही जीवन है

jantaserishta.com
10 Jun 2026 8:41 AM IST
विश्व भूगर्भ जल दिवस पर जल संरक्षण का संकल्प, कैलाश विजयवर्गीय बोले- जल ही जीवन है
x
नई दिल्ली: विश्व भूगर्भ जल दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न राजनेताओं ने जल संरक्षण और भूगर्भ जल के संरक्षण पर जोर देते हुए जनता से संकल्प लेने की अपील की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए तमाम नेताओं ने वर्षा जल संचयन, पेड़-पौधे लगाने और जल की बर्बादी रोकने पर विशेष बल दिया।
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा, "जल ही जीवन है, जल है तो कल है। विश्व भूगर्भ जल दिवस पर आइए, वर्षा जल संचयन और भूगर्भ जल संरक्षण का संकल्प लें। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि वर्षा जल का भू-भरण जलस्तर को बढ़ाने, सूखे के प्रभाव को कम करने, मिट्टी की नमी बनाए रखने तथा पेयजल स्रोतों को दीर्घकाल तक सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज जल की हर बूंद बचाना, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य में निवेश है।"
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लिखा, "विश्‍व भू-गर्भ जल दिवस। हम सब मिलकर संकल्प करें कि हम जल को बर्बाद नहीं करेंगे। अधिकाधिक पेड़-पौधे लगाकर जल संचित करने में सहभागी बनेंगे।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा, "विश्व भूगर्भ जल दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकृति का जल बचाना आज मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। भूगर्भीय जल केवल संसाधन नहीं, बल्कि हमारी अमूल्य धरोहर और भविष्य की सुरक्षा है। इसका अंधाधुंध दोहन रोकना और प्रत्येक बूंद का संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। हमारी सरकार भी जल संरक्षण के प्रति संवेदनशील है एवं निरंतर इसके लिए प्रयासरत है।"
बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लिखा, "विश्व भूगर्भ जल दिवस। समस्त जीव जगत का आधार ही जल है। आईए जल संरक्षण व संवर्धन के माध्यम से इस आधार को सशक्त बनाएं और अपनी नैतिक व राष्ट्रीय जिम्मेदारी का निर्वहन करें।"
अपना दल (एस) विधायक विनय वर्मा ने लिखा, "विश्व भूगर्भ जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइये विश्व भुग्रर्भ जल दिवस के अवसर पर संकल्प लें कि इस धरा को बचाने के लिए भुगर्भ जल का संरक्षण करेंगे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story